
जोधपुर. औषधि नियंत्रण विभाग ने प्रदेश में बिक रही 11 दवाइयां अमानक घोषित की है। इनमें कई दवाओं में कंटेंट कम मिले तो कई दवाएं पेट में जाकर घुल भी नहीं रही है।
ओषधि नियंत्रण विभाग की ओर से अमानक घोषित दवाओं में कैलोस्ट्राल, खून पतला करने, हृदय रोग, एंटीबायोटिक व बुखार समेत एक दर्जन दवाएं शामिल है।
विभाग की अधिसूचना के मुताबिक मास्कॉट हैल्थ सीरीज हरिद्वार की रोवामेक गोल्ड 10 कैप्शूल (रोसुवास्टिन एस्प्रिन एंड क्लोपीडोगोरेल बैच नंबर एमसी19270/जुलाई-21), एसबी लाइफ साइंसेज रूडकी की वार्नफ्लो-200 (बैच नं. एसबी-8819/ मई 2021), पेसिफिक इंडिया सोलन की क्यूलाइड निमूस्लाइड एंड पॅराशिटामॉल, बैच नं. पीएनटी-2029बी, दिसंबर 2021, एनरोज फार्मा की सिफ्लोक्स-250 (बैच नं. एटी9017, मई 2021), अलाइंस बायोटेक की एटोरवास्टिन (बैच नं. एटीटी-189, नवंबर 21), बायोजेनेटिक ड्रग्स की सिप्रोफ्लोक्सिन-250 (बैच नं.़ 03068-बीआर-144, मई 2021), केसंस फार्मा जयपुर का सोडियम फॉस्फेट्स एनिमा (बैच नं. केई-356, नवंबर-2020), जीप्स फार्मास्यूटिकल्स पंजाब की लुपिसेट एम (बैच नं. 19जेपी/टी-982 अप्रेल 2021), यूनिक्योर इंडिया की थाइरॉक्सिन 50 एमसीजी (बैच नं. टीएलएलएटी620, फरवरी 2021 ), वी लेबोरेट्रीज की ऑफ्लो-केयर ऑफ्लोक्सिन टेबलेट 200 एमजी (बैच नं. एमएचवी-2204, जून 2021) और केडिला फार्मास्यूटिकल्स जम्मू एंड कश्मीर की ऑफलोस्टार-200 (बैच नं. जेके 18006, सितंबर 2021) दवाएं अमानक करार दी गई हैं।