
जोधपुर. कोरोना वैक्सीन के लिए बीमारों व बुजुर्गों में उत्साह है। जोधपुर में शुक्रवार को 9494 ने कोविड वैक्सीन की डोज लगवाई। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने बताया कि 358 हैल्थ वर्कर्स ने प्रथम डोज, द्वितीय डोज 1016 , फं्रटलाइन वर्कर्स प्रथम डोज 20, द्वितीय डोज 38, 45 से 60 आयु वर्ग वालों ने 789 और 60 या इससे अधिक आयु वर्ग ने 8327 जनों ने कोविड डोज लगाई। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेजिडेंसी में हाईकोर्ट के जज संगीत लोढ़ा व रामेश्वर व्यास ने भी कोविड वैक्सीनेशन कराया। भाजपा नेता कमलेश पुरोहित ने भी कोविड डोज लगवाई। भीतरी शहर के नवचौकिया डिस्पेंसरी में शुक्रवार को टीकाकरण में बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। डॉ. अचलेश्वर व्यास ने बताया कि टीकाकरण को लेकर लोगों का उत्साह देखते बन रहा है।
10 नए संक्रमित मिले
जोधपुर में शुक्रवार को कोरोना के 10 नए संक्रमित मिले और 17 रोगी डिस्चार्ज किए गए। मार्च माह के 5 दिनों में 81 संक्रमित रोगी सामने आ चुके हैं और 1 मौत हो चुकी है। अब तक 61363 रोगी संक्रमित और 923 की मौत हो चुकी है। जोन अनुसार प्रतापनगर, मधुबन, रेजिडेंसी-1-1, महामंदिर-2 व शास्त्रीनगर जोन से 3 संक्रमित मिले। देहात में भोपालगढ़ व शेरगढ़ से 1-1 संक्रमित मिला।