
जोधपुर।
मरुधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआइए) की ओर से शनिवार को बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी का स्वागत किया गया। एमआइए के अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा व सचिव निलेश संचेती ने बताया कि चौधरी के बासनी थानाधिकारी का पदभार ग्रहण करने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया । बासनी थानाधिकारी चौधरी ने एमआइए प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि बासनी औद्योगिक क्षेत्र थाना द्वारा पुलिस के मुख्य ध्येय आमजन में विश्वास व अपराधियों में भय को चरितार्थ करते हुए औद्योगिक क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व अपराध करने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए त्वरित प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर नवनियुक्त महिला थानाधिकारी मुक्ता पारीक व एसआई किरण गोदारा का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमण्डल में एमआइए के पूर्व अध्यक्ष कैलाश एन कंसारा, उमेश लीला, ज्ञानीराम मालू, उपाध्यक्ष नरेश बोथरा, एमआईए के पूर्व सचिव विनोद जौहरी, सहसचिव नरेन्द्र शर्मा व गोविंद अग्रवाल व कोषाध्यक्ष पंकज राठी सहित अनेक उद्यमी उपस्थित थे।