जोधपुर

नकली डिटर्जेंट पाउडर जब्त, दुकानदार को लिया हिरासत में

नकली डिटर्जेंट पाउडर जब्त, दुकानदार को लिया हिरासत मेंपत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. पुलिस ने शहर में एक किराणा स्टोर से नकली डिटर्जेंट पाउडर, रैपर आदि सामग्री जब्त कर दुकानदार को हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
less than 1 minute read
Jul 19, 2019
फलोदी. नकली डिटर्जेंट पाउडर जब्त, दुकानदार को लिया हिरासत में
फलोदी. नकली डिटर्जेंट पाउडर जब्त, दुकानदार को लिया हिरासत में

पुलिस के अनुसार एसआई तेजमालसिंह व पुलिस टीम ने एक शिकायत की तस्दीक व कार्रवाई के लिए एक किराणा दुकान की तलाशी ली। तलाशी में इस दुकान व गोदाम में घड़ी ब्रांड का नकली डिटर्जेंट पाउडर, रैपर, कट्टे आदि सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने यह सामग्री जब्त कर दुकानदार गोपालचंद पुत्र जेठाराम जोशी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने यह मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
क्या है शिकायत -
पुलिस के अनुसार आरएसपीएल, कानपुर के लीगल मैनेजर मनोजकुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया कि फलोदी शहर में रवि किराणा स्टोर पर नकली घड़ी डिटर्जेंट पाउडर बनाकर बेचने की शिकात मिली है। इससे कम्पनी की साख व राजस्व का भारी नुकशान हो रहा है। कंपनी प्रतिनिधि की इस शिकायत पर फलोदी पुलिस ने उक्त मामला दर्ज कर यह कार्रवाई की है। इस करवाई की खबर शहर में फैलते ही दुकानदारों में हडकंप मच गया और यह करवाई चर्चा का विषय बन गई(निसं)
---------------

Published on:
19 Jul 2019 10:56 am