जोधपुर

AGRICULTURE—किसानों ने किया जनप्रतिनिधियों का घेराव

भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों के प्रदेशव्यापी आंदोलन
less than 1 minute read
Jul 31, 2020
AGRICULTURE---किसानों ने किया जनप्रतिनिधियों का घेराव
AGRICULTURE---किसानों ने किया जनप्रतिनिधियों का घेराव


जोधपुर।
भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत शनिवार को जोधपुर जिले की फ लोदी, बाप, लोहावट, देचू व आउ तहसीलों की तहसील बैठकें आयोजित की गई। तहसील बैठकों के बाद संगठन प्रतिनिधियों ने तहसील स्तर पर सक्षम अधिकारी को 5 अगस्त से तहसील मुख्यालयों पर होने वाले अनिश्चितकालीन धरने के सूचना पत्र सौंपे।
-
विधायकों के आवास पर सांकेतिक धरने के पश्चात ज्ञापन सौंपा
संघ के नेतृत्व में 5 अगस्त से तहसील मुख्यालयों पर होने वाले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन से पहले जनप्रतिनिधियों के आवास पर सांकेतिक धरने के बाद ज्ञापन सौंपे जाने के कार्यक्रम चल रहे हैं। इस दौरान फ लोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई के लोहावट स्थित आवास व लोहावट विधायक किशनाराम विश्नोई के सदरी स्थित आवास पर क्षेत्र के किसानों ने सांकेतिक धरने दिए। संगठन की ओर से ज्ञापन व धरना कार्यक्रम की विधायकों को पूर्व सूचना के बावजूद विधायक घर पर नहीं मिले। ऐसे में किसानों ने उनके आवास पर धरने के बाद विधायकों के परिजनों को ज्ञापन सौंपें।
तहसील बैठके व ज्ञापन के दौरान जिला संरक्षक पाचाराम बिश्नोई, संभाग उपाध्यक्ष मंगलाराम बिश्नोई, जिलाध्यक्ष नरेश व्यास, प्रांत प्रचार प्रमुख तुलछाराम सिंवर, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनारायण जांगू, जिला उपाध्यक्ष गोरधनराम सियाग सहित संगठन के प्रमुख कार्यकर्ता व किसान उपस्थित थे।
----------
भारतीय किसान संघ के नेतृत्व किसान 5 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। उससे पूर्व जिले के सभी विधायकों व सांसदों को ज्ञापन देकर अवगत करवा रहे है।
तुलसाराम सिंवर, प्रांत प्रचार प्रमुख
भारतीय किसान संघ, जोधपुर प्रांत

Published on:
31 Jul 2020 10:24 pm