जोधपुर

फूड प्रोडक्ट की फैक्ट्री में भीषण आग, लहसुन व अदरक के पेस्ट जलकर राख

- बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग
less than 1 minute read
Oct 26, 2020
फूड प्रोडक्ट की फैक्ट्री में भीषण आग, लहसुन व अदरक के पेस्ट जलकर राख
फूड प्रोडक्ट की फैक्ट्री में भीषण आग, लहसुन व अदरक के पेस्ट जलकर राख

जोधपुर. बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में फूड प्रोडक्ट की एक फैक्ट्री में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। बोरानाडा रीको व नगर निगम की आठ-नौ दमकलें रात्रि बारह बजे तक आग पर काबू पाने में जुटी हुई थी।

अग्निशमन सूत्रों के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में जगशांति फूड प्रोडक्ट्स नामक फैक्ट्री है, जहां लहसुन व अदरक का पेस्ट का उत्पादन किया जाता है। इस फैक्ट्री में रात को भीषण आग लग गई। वहां रखा खाद्य पदार्थ चपेट में आ गया। कुछ ही क्षणों में आग भीषण हो गई। लपटें तेजी से आसमान में उठने लगी। आस-पास के लोगों ने लपटें देखी तो दमकल केन्द्र को सूचना दी। बोरानाडा रीको की दमकलें मौके पर पहुंची, लेकिन आग भीषण होने पर नगर निगम के अग्निशमन केन्द्र से मदद मांगी गई। बासनी, शास्त्रीनगर व नागौरी गेट स्थित अग्निशमन केन्द्र की सभी दमकलों को मौके के लिए रवाना किया गया। देर रात तक नौ दमकलें आग पर काबू पाने में जुट गईं।

आग से भारी मात्रा में खाद्य सामग्री के चपेट में आने का अंदेशा है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया।

Published on:
26 Oct 2020 06:15 pm