जोधपुर

फलोदी में खुल सकती है फ्लाइंग एकेडमी

फलोदी (जोधपुर). जिले की ओर अग्रसर हो रहे फलोदी क्षेत्र के लिए खुश खबर है। यहां फ्लाइंग एकेडमी खुलने की उम्मीद बनने लगी है। इसकी संभावना को तलाशने के लिए अधिकारियों की एक टीम मंगलवार को फलोदी पहुंची।
less than 1 minute read
Oct 06, 2020
फलोदी में खुल सकती है फ्लाइंग एकेडमी
फलोदी में हवाई पट्टी पर उतरी अधिकारियों की टीम।

फलोदी (जोधपुर). जिले की ओर अग्रसर हो रहे फलोदी क्षेत्र के लिए खुश खबर है। यहां फ्लाइंग एकेडमी खुलने की उम्मीद बनने लगी है। इसकी संभावना को तलाशने के लिए अधिकारियों की एक टीम मंगलवार को फलोदी पहुंची। टीम ने एकेडमी की स्थापना के लिए प्रस्तावित जमीनों का अवलोकन किया।

जानकारी के अनुसार श्री वल्लभ पित्ती ग्रुप राजस्थान में बड़ी राशि का निवेश करना चाहता है। ग्रुप ने इसके लिए राजस्थान सरकार से अनुबंध भी कर रखा है। ग्रुप ने राजस्थान में फ्लाइंग एकेडमी व टैक्सटाइल से संबंधित यूनिट स्थापित करना प्रस्तावित किया है। इसके लिए जोधपुर संभाग को उपयुक्त मानते हुए यहां उपयुक्त जमीन की तलाश शुरू की है।


हेलीकॉप्टर से पहुंची टीम
निदेशक, सिविल एविएशन, राजस्थान केसरीसिंह व श्रीवल्लभ पित्ती ग्रुप के चेयरमैन विनोद पित्ती अधिकारियों की टीम के साथ हेलीकॉप्टर से फलोदी स्थित हवाई पट्टी पर उतरे। एडीएम हाकम खां, उपखण्ड अधिकारी यशपाल आहूजा और तहसीलदार महावीर प्रसाद ने उनका स्वागत किया।


जमीन का किया अवलोकन

अधिकारियों की इस टीम ने फलोदी में हवाई पट्टी व इसके आस-पास खाली पड़ी सरकारी जमीनों इन अवलोकन किया। यहां फ्लाइंग एकेडमी की स्थापना के लिए हवाई पट्टी व 500-1000 बीघा जमीन की आवश्यकता रहेगी। यह दोनों ही आवश्यकताएं यहां सुलभ है। इस टीम ने फ्लाइंग एकेडमी के लिए फलोदी के साथ पाली व जालोर में भी जमीनें तलाशी है। जहां एकेडमी स्थापित होगी वहां 5 से 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा जिससे विकास को नई दिशा मिलेगी।

Published on:
06 Oct 2020 11:55 pm