छह हुए डिस्चार्ज
जोधपुर. जोधपुर में कोरोना संक्रमण के शनिवार को चार नए केस मिले। ये केस प्रतापनगर, उदयमंदिर व रेजिडेंसी जोन से एक-एक मिले हैं। देहात में बालेसर से एक संक्रमित सामने आया है। कुल छह मरीज डिस्चार्ज किए गए और एक भी रोगी की मौत दर्ज नहीं की गई। जुलाई माह के 10 दिन में 45 नए केस मिले और 111 डिस्चार्ज किए गए हैं। इस साल 71890 जने संक्रमित, 67373 डिस्चार्ज और 12 सौ मौतें हुई हैं। कोरोना के केस कम होने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
36 साइट्स पर 10787 को लगी कोविड की दूसरी डोज
कोविड वैक्सीनेशन शनिवार को हुआ, इसमें 36 साइट्स पर 10787 जनों को दूसरी डोज लगाई गई। 2291 जनों को पहली डोज लगी। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने कहा कि हैल्थ वर्कर्स में 161 को द्वितीय डोज, फ्रंटलाइन वर्कर्स में 13 को प्रथम व 360 को दूसरी डोज लगी। 18 से 44 आयुवर्ग में 2153 को प्रथम, 285 को द्वितीय, 45 से ऊपर 106 को प्रथम, 6988 को द्वितीय डोज लगी। 60 से ऊपर 19 को प्रथम बार और 2992 का द्वितीय बार वैक्सीनेशन हुआ।