जोधपुर

INDUSTRY—चार साल बाद ‘बापÓ में जगी उम्मीद

- रीको 15 भूखण्ड़ों के आवंटन के लिए करेगा ई-नीलामी - तिंवरी में भी 35 भूखण्ड़ों के लिए होगी ऑनलाइन नीलामी - अनलॉक में गति पकड़ रही औद्योगिक गतिविधियां
2 min read
Jun 26, 2021
INDUSTRY---चार साल बाद 'बापÓ में जगी उम्मीद
INDUSTRY---चार साल बाद 'बापÓ में जगी उम्मीद

जोधपुर।

वर्षो से औद्योगिक क्षेत्रों में बंद पड़े विकास कार्य व गतिविधियां अब गति पकड रही है। जिले की फलोदी उपखण्ड़ की बाप तहसील में करी सवा चार साल बाद औद्योगिक क्षेत्र के विकास की उम्मीद जगी है। रीको बाप में आरक्षित भूखण्ड़ों सहित 15 भूखण्ड़ों के आवंटन के लिए ई-नीलामी करेगा, इसके लिए अमानत राशि जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 6 जुलाई तक चलेगी। 7 से 9 जुलाई तक भूखण्ड़ों की ई-नीलामी की जाएगी। वर्तमान में बाप औद्योगिक क्षेत्र में केवल 5 प्लॉट ही बिके, जबकि यहां विभिन्न इकाइयों के लिए यहां कुल 103 प्लॉट काटे गए है। 24 मार्च 2017 से लॉटरी से भूखण्डों का आवंटन शुरू किया गया था।

--

तिंवरी में भी 35 भूखण्ड़ों के लिए होगी नीलामी

बाप औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही तिंवरी में औद्योगिक क्षेत्र आरक्षित भूखण्ड़ों सहित 35 भूखण्ड़ों की ई-नीलामी करेगा। जिसमें 500 से 1 हजार वर्ग मीटर के 27, 1001 से 1500 वर्गमीटर के 5 व 1501 से 3 हजार वर्गमीटर के 3 भूखण्ड़ों की ऑनलाइन नीलामी 7 से 9 जुलाई तक चलेगी।

----

बाप में ये इकाइयां लग सकेंगी

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस क्षेत्र को रेड कैटेगिरी में रखा है। यहां साल्ट ग्राइंडिंग, स्टोन कटिंग, स्टोन पॉलिशिंग, ऑयल मिल्स इकाइयां, इंजीनियरिंग गुड्स की इकाइयां लग सकेंगी, जो नॉन वॉटर इंटेंसिव हो।

------

15 प्लॉट्स की लगेगी बोली

यह औद्योगिक क्षेत्र 200 बीघा अर्थात करीब 32.402 हैक्टेयर भूमि पर विकसित किया गया है।

भूखण्ड़ क्षेत्रफल वर्गमीटर में ------ संख्या

500 से 1 हजार वर्ग मीटर------ 05

1001 से 1500 वर्ग मीटर------ 05

1501 वर्ग 3 हजार वर्ग मीटर------- 05

--

बाप व तिंवरी औद्योगिक क्षेत्रों में भूखण्ड़ों के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। अमानत राशि जमा कराने की प्रक्रिया के बाद 7 से 9 जुलाई तक ई-नीलामी चलेगी।

संजय झा, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक

रीको जोधपुर

Updated on:
26 Jun 2021 06:31 pm
Published on:
26 Jun 2021 06:31 pm