जोधपुर

AGRICULTURE— एफपीओ से बदलेगी किसानों की तकदीर

- कृषि विज्ञान केन्द्रों की वार्षिक समीक्षा कार्यशाला
less than 1 minute read
Jul 18, 2020
AGRICULTURE--- एफपीओ से बदलेगी किसानों की तकदीर
AGRICULTURE--- एफपीओ से बदलेगी किसानों की तकदीर

जोधपुर।
राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली राज्यों के कृषि विज्ञान केन्द्रों की वार्षिक समीक्षा के लिए क्षेत्रीय कार्यशाला का ऑनलाइन उद्घाटन केन्द्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने किया। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 10 हजार एफपीओ बनाने का लक्ष्य कृषि विज्ञान केन्द्रों के लिए निर्धारित किया है। इसके अन्तर्गत एफ पीओ का पंजीकरण केवीके के माध्यम से होगा और यह कम्पनी और को-ऑपरेटिव एक्ट के तहत पंजीकृत होगा तथा इसके लिए एक एफ पीओ में 300 किसान सदस्य होंगे। इसके लिए केन्द्र सरकार की ओर से 30 लाख रुपए दिए जाएंगे व 15 लाख रुपए किसानों द्वारा ली गई फ ीस से प्राप्त होंगे।


कृषि विज्ञान केन्द्रों को मजबूत बनाने पर जोर दिया
चौधरी ने कृषि विज्ञान केन्द्रों को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि प्रगतिशील किसान के साथ आम किसान जब कृषि विज्ञान केन्द्रों पर पहुंचेगा, तब उनकी सार्थकता सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि हैप्पी सिडर के विकास से हरियाणा के अन्दर पराली जलाने की समस्या 54 प्रतिशत तक कम हो गई है। कार्यशाला में कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बीआर चौधरी के साथ अन्य कुलपतिगण मौजूद थे। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ ईश्वर सिंह ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के सभी कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रसार शिक्षा निदेशालय के माध्यम से इस ऑनलाइन मीटिंग से अपनी वार्षिक प्रगति रिपार्ट को प्रस्तुत कर रहे है।

Published on:
18 Jul 2020 05:20 pm