
जोधपुर/ जयपुर। राजस्थान पत्रिका की ओर से रविवार को आयोजित हमराह कार्यक्रम में शहर भर से लोग विभिन्न गतिविधियों का आनंद लेने पहुंचे। इसी दौरान जोधपुर से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान पत्रिका हमराह में हर्बल टी का स्वाद लिया। भाजपा प्रत्याशी शेखावत ने इस्कॉन मंडली के साथ में हरि नाम संकीर्तन भी किया। वहीं जोधपुर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत भी राजस्थान पत्रिका हमराह में पहुंचे।
पहली बार हैं आमने सामने
बता दें कि गजेंद्र सिंह शेखावत 2014 में लोकसभा चुनाव जीते थे। वे वर्तमान में कृषि राज्य मंत्री हैं। उनके सामने कांग्रेस के वैभव गहलोत हैं, जो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे हैं। वैभव पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने वैभव गहलोत को उतारने से जोधपुर लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला बड़ा रोचक हो गया है। साथ ही आपको बताते चलें कि जोधपुर में राजस्थान के पहले चरण का चुनाव और देश के चौथे चरण का चुनाव सोमवार 29 अप्रेल को होगा। इसके लिए जिले भर में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। चुनाव प्रचार भी अब थम गया है। इसी वजह से अब दोनों ही दिग्गज जनता के बीच निकल आए हैं और डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं ये भी बता दें कि जोधपुर इस चुनाव में हॉट सीट हैं। इसके बाद बाड़मेर पर भी सबकी निगाहें टिकी रहेंगी। उधर, झालावाड़-बारां में भी मुकाबला रोचक है। क्योंकि यहां पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह मैदान में हैं। इनके सामने कांग्रेस ने प्रमोद शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। दुष्यंत यहां से चौथी बार चुनावी मैदान में हैं। तीन बार यहां से जीत दर्ज की है।
29 अप्रेल को इन 13 सीटों पर होगा मतदान
अजमेर
जोधपुर
बाड़मेर
पाली
झालावाड़-बारां
कोटा
टोंक-सवाईमाधोपुर
जालौर
उदयपुर
बासंवाड़ा
चितौड़गढ़
राजसमंद
भीलवाड़ा
6 मई को इन 12 सीटों पर होगा मतदान
अलवर
चूरू
जयपुर शहर
जयपुर ग्रामीण
दौसा
बीकानेर
श्रीगंगानगर
झुंझुनूं
सीकर
भरतपुर
करौली-धौलपुर
नागौर