जोधपुर

Ganesh Chaturthi : एक मीटर से बड़ी गणेश प्रतिमाओं का नहीं होगा विसर्जन : पुलिस

- पुलिस कमिश्नर गौड़ व डीसीपी ने धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों की ली बैठक- अनन्त चतुर्दशी पर एक मीटर वाली गणेश प्रतिमाओं का ही होगा विसर्जन
2 min read
Sep 01, 2022
,
Ganesh Chaturthi : एक मीटर से बड़ी गणेश प्रतिमाओं का नहीं होगा विसर्जन : पुलिस,Ganesh Chaturthi : एक मीटर से बड़ी गणेश प्रतिमाओं का नहीं होगा विसर्जन : पुलिस

जोधपुर।
अनन्त चतुर्दशी (Anant Chaturdarshi) पर्व पर भगवान गणेश (Lord Ganesh) की एक मीटर से बड़ी प्रतिमाओं का गुलाब सागर में विसर्जन नहीं होगा। पुलिस ने धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे एक मीटर वाली गणेश प्रतिमाएं ही स्थापित करें। पुलिस लाइन में सरदार पटेल सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस कमिश्नर (Police commissioner) रविदत्त गौड़ व अन्य अधिकारियों ने यह निर्देश दिए। (Only one metre Lord Ganesh Sculpture will be immersed)
पुलिस कमिश्नर गौड़ ने कहा कि जोधपुर की परम्परा के तहत ही 9 सितम्बर को अनन्त चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। जालोरी गेट से गुलाब सागर तक शोभायात्राएं समय पर रवाना होकर पहुंचे और विसर्जन करें। हाईकोर्ट के निर्देश के तहत गुलाब सागर में एक मीटर से अधिक बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं होगा। आर्य वीर दल और अन्य धार्मिक संगठन एक मीटर से अधिक गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के लिए लेकर नहीं आएं।
कमिश्नर ने सभी थानाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में एक मीटर तक वाली प्रतिमाएं ही स्थापित और विसर्जन के लिए लाने को पाबंद करने के निर्देश दिए।
व्यवस्थाएं बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शोभायात्राओं के दौरान पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था के माकूल बंदोबस्त रहेंगे। अव्यवस्थाएं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अन्य विभाग भी निभाएंगे पूरी जिम्मेदारी
बैठक में नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, जलदाय विभाग और डिस्कॉम के अधिकारी भी मौजूद रहे। निगम को जालोरी गेट से गुलाब सागर तक सीवरेज समस्या, मेनहॉल के ढक्कन बंद करने, सफाई व्यवस्था, आवारा पशुओं को हटाने, अनन्त चतुर्दशी पर इनके लिए हरा चारा न डालने देने के निर्देश दिए गए। सड़कों पर पानी के लीकेज, ढीले तार व केबल को दुरुस्त करने के लिए भी निर्देशित किया गया। इस दौरान मेडिकल, एम्बुलेंस व दमकल कर्मचारी भी मुस्तैद रहेंगे।
डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
डीसीपी (पूर्व) डा0 अमृता दुहन ने कहा कि बैठक में जो भी सुझाव आये उन पर अमल करेंगें। उन्होंने कहा कि गणेश प्रतिमा 1 मीटर से बड़ी ना हो इसकी पूरी पालना सभी करें। डीसीपी (पश्चिम) गौरव यादव ने कहा कि शोभायात्रा में डीजे पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।

Published on:
01 Sept 2022 10:37 pm