जोधपुर

गैंगस्टर मांजू ने जोधपुर सेंट्रल जेल में मनाया जन्मदिन का जश्न, पुलिस में मामला दर्ज

बहुचर्चित भंवरीदेवी मामले के आरोपी भी शामिल थे पार्टी में
2 min read
Gangster Manju celebrates birthday in jodhpur Jai, police file case
गैंगस्टर मांजू ने जोधपुर सेंट्रल जेल में मनाया जन्मदिन का जश्न, पुलिस में मामला दर्ज

जोधपुर.

राजस्थान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जोधपुर सेंट्रल जेल में गत शुक्रवार को जन्मदिन की पार्टी मनाने वाले हार्डकोर अपराधी राकेश मांजू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रातानाडा पुलिस मांजू के मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

रातानाडा पुलिस के अनुसार गत शुक्रवार को सेंट्रल जेल में बंद हार्डकोर अपराधी राकेश मांजू के बर्थडे पार्टी मनाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद जेल प्रशासन ने बैरकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गैंगस्टर मांजू केपास से मोबाइल बरामद हुआ था। पुलिस अब मांजू को जेल में पहुंचाने वाले का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

हिस्ट्रीशीटर और शास्त्रीनगर में मॉल के बाहर दिनेश बम्बानी पर फायरिंग के आरोपी ने मांजू ने गत शुक्रवार को जोधपुर केंद्रीय जेल में जन्मदिन मनाया था। बर्थडे पार्टी में केक काटने का फोटो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जेल प्रशासन ने जेल मैन्युअल के तहत केक ले जाने की अनुमति देना स्वीकार करते हुए कहा कि मोबाइल से फोटो खींचकर वायरल करने की जांच कराई जाएगी।

सूत्रों के अनुसार हिस्ट्रीशीटर, बालेसर थानान्तर्गत भाटेलाई पुरोहितान गांव निवासी राकेश मांजू को गत वर्ष लाखों रुपए के लेनदेन विवाद में शास्त्रीनगर में मॉल के बाहर दिनेश बंबानी पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वो अभी सेंट्रल जेल में है। उसने शुक्रवार शाम जेल में अपना जन्मदिन मनाया। इसके लिए जेल प्रशासन की अनुमति से केक मंगवाया गया था।

केक काटने के समय मांजू के अलावा भंवरीदेवी प्रकरण में आरोपी कैलाश जाखड़, दिनेश विश्नोई और लूणी के पूर्व विधायक का भाई परसराम विश्नोई समेत कई बंदी उपस्थित थे।

जेल अधीक्षक कैलाश त्रिवेदी का कहना है कि जन्मदिन पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। जेल मैन्युअल के तहत जेल में मिठाई ले जाने की इजाजत है, लेकिन मोबाइल से फोटो खींचना व वायरल करना अपराध है ।

Published on:
03 Sept 2018 10:33 pm