जोधपुर

घंटाघर याद दिलाएगा स्वच्छता संकल्प, राइडर्स ने किया जागरूक

- कई स्थानों पर रंगोलियां बनाकर किया जागरूक  
less than 1 minute read
Feb 18, 2021
घंटाघर याद दिलाएगा स्वच्छता संकल्प, राइडर्स ने किया जागरूक
घंटाघर याद दिलाएगा स्वच्छता संकल्प, राइडर्स ने किया जागरूक

जोधपुर।
आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम भी एक्टिव मोड में है। ऐतिहासिक घंटाघर के समीप ही स्वच्छता सर्वेक्षण याद दिलाने के लिए मोन्यमेंट लगाया गया है। जिससे कि घंटाघर के साथ सेल्फी लेने वाले भी याद रखें। वहीं बुधवार को हार्ले डेविडसन जोधपुर राइडर्स ग्रुप और नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में बाइकर्स जागरूकता रैली हुई।

लग्जरी गाडिय़ों पर सवार होकर बाइक सवारों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित नगर निगम कार्यालय से घंटाघर तक जागरूकता रैली निकाली। इसे महापौर (उत्तर) कुंती देवड़ा परिहार, महापौर दक्षिण वनिता सेठ, नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर एवं आयुक्त दक्षिण डॉ अमित यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन आमजन को साथ जोडऩे के लिए किया गया। जोधपुर को टॉप फाइव सिटी में शामिल करने का लक्ष्य है।

रंगोलियां बनाकर किया जागरूक

जागरूकता की कड़ी में नगर निगम उत्तर व दक्षिण के वार्डों में रंगोलियां बनाई गई। आयुक्त तोमर ने बताया कि स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। आयुक्त यादव ने बताया कि रंगोली के माध्यम से लोगों को डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाली टैक्सी में कचरा डालने, गंदगी नही फैलाने की अपील की गई।

Updated on:
18 Feb 2021 12:30 pm
Published on:
18 Feb 2021 12:30 pm