जोधपुर

फेक न्यूज से बचकर सही प्रत्याशी को चुनने का संकल्प ले छात्राओं ने क्लिक करवाई सेल्फी विद इंक

छात्राओं ने कहा कि जिन्हें वोट देने का अधिकार है, उन सभी को वोट देने के बाद अपनी इंक लगी अंगुली दिखाते हुए सेल्फी करते हुए गर्व महसूस करना चाहिए।
less than 1 minute read
elections in rajasthan 2018
raj election 2018, Rajasthan Elections 2018, elections in Rajasthan, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. राजस्थान पत्रिका एवं फेसबुक के साझा अभियान शुद्ध का युद्ध के तहत गुरुवार को जोधपुर शहर के बालिका आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर में विद्यार्थियों को एक साथ वोट संकल्प एवं फेक न्यूज की जागरुकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मेरा वोट मेरा संकल्प के तहत कॉलेज के विद्यार्थियों ने मतदान करने की तो स्कूल के विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक मतदान करवाने की शपथ ली। सभी ने 7 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने, परिवारजन, पड़ोसियों व रिश्तेदारों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी विद्यार्थियों व शिक्षण स्टाफ को फेक न्यूज से बचने, फेक न्यूज पहचानने के बारे में जागरूक किया गया। स्कूल की छात्राओं ने वोट संकल्प के साथ मार्कर के जरिए आनी अंगुली पर निशान बनाते हुए सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने कहा कि जिन्हें वोट देने का अधिकार है, उन सभी को वोट देने के बाद अपनी इंक लगी अंगुली दिखाते हुए सेल्फी करते हुए गर्व महसूस करना चाहिए। छात्राओं ने हैशटैग सेल्फीविदइंक पर नारे भी लगाए।

Updated on:
06 Dec 2018 01:51 pm
Published on:
06 Dec 2018 01:34 pm