Jodhpur Gold Price: आखातीज और शादियों के सीजन को देखते हुए सोना-चांदी के भाव में हाल में हल्की स्थिरता आई है। निवेशकों और खरीदारों के लिए यह समय अहम माना जा रहा है।
जोधपुर। वैश्विक तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच सोना-चांदी की कीमतों में बीते दिनों भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन अब बाजार में कुछ स्थिरता नजर आने लगी है। सावों के अबूझ मुहुर्त और सबसे बड़े खरीदारी पर्व आखातीज से पहले यह स्थिति ग्राहकों और निवेशकों दोनों के लिए अहम मानी जा रही है।
यह वीडियो भी देखें
पिछले महीने सोने की कीमतों में गिरावट के बाद अचानक तेजी लौटी और यह लगभग 20 हजार रुपए तक उछल गया। वहीं, चांदी में भी लगभग 40 हजार रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के चलते अब दोनों धातुओं के भाव थोड़े नीचे आकर स्थिर हो गए हैं।
वर्तमान में सोना लगभग 1,50,000 से 1,55,000 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी करीब 2,30,000 से 2,50,000 रुपए प्रति किलोग्राम के बीच चल रही है। वहीं गुरुवार को जोधपुर सर्राफा बाजार में सोने के भावों में प्रति दस ग्राम 700 रुपए व चांदी के भावों में प्रति किलोग्राम 5000 रुपए गिरावट दर्ज की गई।
ज्वैलरी व्यवसाय से जुड़े लोगों के अनुसार, अमरीका-ईरान तनाव, इजराइल और हिजबुल्ला के बीच जारी संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़े हालात बाजार को लगातार प्रभावित कर रहे हैं। हाल ही में घोषित सीजफायर के बावजूद अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे भावों में स्थिरता आना शुरू हुई है।
अमरीका, इजराइल, ईरान और हिजबुल्ला में अभी भी तनाव जारी है और लड़ाई पूरी तरह थमी नहीं है। ऐसे में दोनों कीमती धातुओं में तेजी-मंदी बनी रहेगी।
माह - सोना - चांदी
माह - सोना - चांदी
जनवरी - 1,46,500 - 3,30,000
फरवरी - 1,60,800 - 2,80,000
मार्च - 1,36,500 - 2,06,500
अप्रेल - 1,55,700 - 2,48,900
(सोने के भाव प्रति दस ग्राम के हैं। चांदी के भाव प्रति किलोग्राम के हैं।)
वैश्विक हालातों के कारण फिलहाल ज्यादा गिरावट नहीं आएगी और आखातीज और शादियों के सीजन को देखते हुए जरूरत अनुसार ग्राहकों को हर स्तर पर निवेश जारी रखना चाहिए।
सोना-चांदी विश्व का सबसे अच्छा निवेश है। भावों में उठापटक के बाद अब स्थिरता आ रही है, लेकिन लंबे निवेश में सोना-चांदी बेहतरीन विकल्प हैं।
आखातीज और वैवाहिक सीजन को देखते हुए सोना-चांदी की मांग में बढ़ोतरी की संभावना है। लोगों को जरूरत अनुसार निवेश करना चाहिए।