जोधपुर

सरकार निजीकरण को बढ़ावा देकर मजदूरों का शोषण कर रही

- शुभ शक्ति योजना में प्रस्तावित परिवर्तन के विरूद्ध प्रदर्शन
less than 1 minute read
Aug 25, 2021
सरकार निजीकरण को बढ़ावा देकर मजदूरों का शोषण कर रही
सरकार निजीकरण को बढ़ावा देकर मजदूरों का शोषण कर रही

जोधपुर।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन व हिन्द मजदूर सभा की ओर से भवन निर्माण एवं अन्य संनिर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए बनाई गई शुभ शक्ति योजना में सरकार की ओर से प्रस्तावित परिवर्तन के विरूद्ध बुधवार को प्रदर्शन किया गया। मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने बताया कि केन्द्र सरकार निजीकरण को बढ़ावा देते हुए सरकारी सम्पतियों को निजी हाथों में लीज पर देकर मजदूरों के हितों का शोषण कर रही है। सरकार मजदूर हितों के लिए बनाई गई लाभप्रद नीतियों में परिवर्तन कर निजी कम्पनियों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।
सभा को सम्बोधित करते हुए अन्य वक्ताओं ने बताया कि यह सरकार अपने वादों से मुकरते हुए निजीकरण को बढ़ावा दे रही है तथा मजदूरों के हितों पर कुठाराघात करते हुए उनके लिए बनाई गई लाभदायक योजनाओं में परिवर्तन कर रही है। जिसके लिए एकजुट होकर जनता को जाग्रत करते हुए सरकार का विरोध करना होगा। कर्मचारियों ने यूनियन कार्यालय से नारे लगाते हुए रेलवे स्टेशन तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

Updated on:
25 Aug 2021 05:39 pm
Published on:
25 Aug 2021 05:39 pm