जोधपुर

एयरपोर्ट पर लिंक टैक्सी प्रोजेक्ट को लेकर आज फिर सुनवाई

राजस्थान हाईकोर्ट में जोधपुर एयरपोर्ट पर न्यू एप्रन और लिंक टैक्सी प्रोजेक्ट के कार्य में तय समय सीमा की अनदेखी तथा पिछले डेढ़ महीने से काम ठप होने के मामले में मंगलवार को फिर सुनवाई होगी।
less than 1 minute read
एयरपोर्ट पर लिंक टैक्सी प्रोजेक्ट को लेकर आज फिर सुनवाई
एयरपोर्ट पर लिंक टैक्सी प्रोजेक्ट को लेकर आज फिर सुनवाई

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में जोधपुर एयरपोर्ट पर न्यू एप्रन और लिंक टैक्सी प्रोजेक्ट के कार्य में तय समय सीमा की अनदेखी तथा पिछले डेढ़ महीने से काम ठप होने के मामले में मंगलवार को फिर सुनवाई होगी।

सोमवार को सुनवाई दौरान एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के कार्यकारी निदेशक इंजीनियरिंग, नॉर्दर्न रीजऩ राकेश कालरा तथा संवेदक पीवीआर प्रोजेक्ट्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड के डायरेक्टर आनंद गर्ग व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए।

वरिष्ठ न्यायाधीश संगीत लोढ़ा तथा न्यायाधीश विनित कुमार माथुर की खंडपीठ में याचिकाकर्ता लिब्रा इंडिया की ओर से दायर जनहित याचिका की पिछली सुनवाई के दौरान एएआई की ओर से बताया गया था कि एयरपोर्ट पर सुविधाओं के विस्तार का कार्य संवेदक पीवीआर लिमिटेड को दिया गया था, लेकिन वित्तीय स्थिति का हवाला देकर संवेदक ने पिछले डेढ़ महीने से काम बंद कर रखा है।

पूर्व में कोर्ट में एएआई ने बताया था कि एयरपोर्ट पर सुविधाओं के विस्तार के सभी कार्य 30 अक्टूबर तक पूरे कर लिए जाएंगे, जबकि सुनवाई के दौरान एएआई के अधिवक्ता ने जब बताया कि अब तक केवल 81 प्रतिशत काम ही पूरे हुए हैं, कोर्ट ने नाराजगी प्रकट की थी।

कोर्ट में गर्ग ने कार्य अधूरा छोडने की मजबूरी बताई। एएआई के कालरा से जब पूछा गया कि अधूरे निर्माण को पूरा

करने के लिए नया ठेका देने पर कितना समय लगेगा, उन्होंने कहा कि करीब सात महीने। मामले की सुनवाई अधूरी रही, जो
मंगलवार को जारी रहेगी।

Published on:
05 Nov 2019 01:43 am