जोधपुर

गुजरात सीमा पर हाई-अलर्ट, वाहनों की सघन जांच

- आइएसआइ के चार आतंकियों के गुजरात में घुसने पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क - रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Aug 2019, 1:39 AM IST
High alert on Gujarat border
गुजरात सीमा पर हाई-अलर्ट, वाहनों की सघन जांच

जोधपुर. अफगानिस्तान ग्रुप के पासपोर्ट बनाकर भारतीय सीमा में प्रवेश करने और गुजरात में आतंकी हमले की सूचना पर गुजरात से लगती राजस्थान बोर्डर पर हाई-अलर्ट किया गया है। जालोर व सिरोही बॉर्डर पर चैक पोस्ट लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच शुरू की गई है। वहीं, रेलवे स्टेशन व रेल गाडि़यों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में भी अलर्ट किया गया है। गुप्तचर एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।

पुलिस महानिरीक्षक (रेंज) जोधपुर सचिन मित्तल ने बताया कि जालोर और सिरोही जिलों से लगती गुजरात बॉर्डर पर अलर्ट किया गया है। बॉर्डर पर चैक पोस्टें लगाईं गईं हैं। पुलिस को हर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा, सिरोही व जालोर पुलिस ने राजस्थान-गुजरात सीमा पर हाई-अलर्ट कर दिया है। होटल, ढाबों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड के साथ ही हर भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष चैकिंग व सुरक्षा बढ़ाई गई है।

जोधपुर में भी पुलिस अलर्ट पर
पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार का कहना है कि गुजरात में आतंकियों के घुसने की सूचना के बाद सम्पूर्ण राज्य में अलर्ट के निर्देश हैं। जोधपुर में भी हर पुलिस स्टेशन के साथ भीड़-भाड़ वाले स्थान, बस स्टैण्ड आदि जगहों पर चौकसी बरतने के आदेश दिए गए हैं।

रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ी
थानाधिकारी (जीआरपी) रविन्द्र बोथरा ने बताया कि जोधपुर रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। ट्रेनों के साथ ही प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा व्यवस्था दोहरी कर दी गई है। यात्रियों के लगेज की जांच की जा रही है। ट्रेनों में अतिरिक्त सुरक्षा की गई है।

Published on: