जोधपुर

जेएनवीयू में हिंदी वाद-विवाद एवं समूह चर्चा

JNVU News  
less than 1 minute read
जेएनवीयू में हिंदी वाद-विवाद एवं समूह चर्चा
जेएनवीयू में हिंदी वाद-विवाद एवं समूह चर्चा


जोधपुर. जेएनवीयू छात्र सेवा मंडल व विज्ञान संकाय की ओर से सांस्कृतिक एवं सह-सांस्कृतिक गतिविधियों का शुक्रवार को ऑनलाइन शुभारंभ हुआ।
छात्र सेवा मंडल के चेयरमैन प्रो. नरेंद्र मिश्र ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्हें गतिविधियों में बढ़-चढकऱ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। सांस्कृतिक संयोजक व कमला नेहरू महाविद्यालय की निदेशिका प्रो. संगीता लूंकड़ ने छात्रों को मंडल की आगामी गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। विज्ञान संकाय के सांस्कृतिक संयोजक प्रो. प्रवीण गहलोत ने बताया कि प्रथम दिन हिंदी वाद-विवाद का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट्स संजीवनी विषयक प्रतियोगिता में सुरेंद्र रेबारी प्रथम, श्रवण कुमार द्वितीय और कार्तिका शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक सह-संयोजक डॉ. राजश्री राणावत ने बताया कि दूसरे सत्र में हिंदी समूह चर्चा का आयोजन किया गया। बच्चों को सबसे ज्यादा प्रभावित कौन करता हैं- माता-पिता, टेलीविजन या मोबाइल विषयक प्रतियोगिता में कार्तिका शर्मा एवं सुरेंद्र रेबारी संयुक्त रूप से प्रथम, श्रवण कुमार द्वितीय और पूजा स्वामी एवं सुधीर नामा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। संचालन मंडल के सह-संयोजक डॉ. अशोक कुमार पटेल ने किया।

Published on:
11 Dec 2020 05:14 pm