जोधपुर

अशोक गहलोत के गढ़ में उठी सचिन पायलट को CM बनाने की मांग

New Rajasthan CM Live: राजस्थान का अगला सीएम कौन होगा? इस पर राहुल गांधी फैसला करेंगे। राजस्थान के सीएम पद के प्रमुख दावेदार अशोक गहलोत और सचिन पायलट हैं।
less than 1 minute read
Dec 13, 2018
sachin pilot

जयपुर। New Rajasthan CM Live: राजस्थान का अगला सीएम कौन होगा? इस पर राहुल गांधी आज फैसला करेंगे। राजस्थान के सीएम पद के प्रमुख दावेदार अशोक गहलोत और सचिन पायलट हैं।

अशोक गहलोत के गृहनगर जोधपुर में उनके समर्थक हवन करने में जुटे हैं। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से आयोजित हवन में गहलोत के लिए प्रार्थना की गई कि वे इस बार फिर से राजस्थान के मुख्यमंत्री बनें। इस अवसर पर कर्मचारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कुंड में आहूतियां देते हुए गहलोत के सीएम बनने की कामना की।

दूसरी तरफ गुटबाजी भी देखने को मिल रही है, क्योंकि सचिन पायलट के समर्थक भी अब गहलोत के गढ़ में ही खुलकर सामने आने लगे हैं। वे चाहते हैं कि सीएम पायलट बनें। इसको लेकर जोधपुर में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग के होर्डिंग लगाए गए हैं। कांग्रेस के पूर्व पार्षद राजेश मेहता शहर में होर्डिंग लगवाया हैं, जिसमें लिखा है राजस्थान की जनता करे पुकार अबकी बार पायलट सरकार। राजेश मेहता का कहना है कि गहलोत दो बार सीएम रह चुके हैं। इस बार प्रदेश को युवा मुख्यमंत्री चाहिए और सचिन पायलट इसके सही दावेदार हैं।

Updated on:
13 Dec 2018 12:22 pm
Published on:
13 Dec 2018 12:20 pm