
जोधपुर. केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण एवं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सयुंक्त तत्वाधान में विद्युत सुरक्षा की जागरूकता विषय पर निजी होटल में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। बिजली से जुड़ी घटनाओं और आग के परिणाम स्वरूप हर साल कई जानें चली जाती है, जिसके लिए केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा देशभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत उत्तर भारत क्षेत्र में जोधपुर शहर में यह आयोजन किया गया। इस मौके पर अधिकारियों ने विस्तार से, बारीकियों के साथ जानकारियां शेयर की, उपस्थित जन ने इसे लाभकारी बताया, वक्ताओं ने कहा थोडी सी समझ व समझाइश से इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है, इसे अधिकाधिक लोगों को बताएं, सम्मेलन में विद्युत मंत्रालय में निदेशक राकेश गोयल, केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण के उप निदेशक आईके मेहरा, वरिष्ठ विद्युत निरीक्षक गौरी शंकर, एचपीसीएल उप महाप्रबंधक श्रीनगेश शर्मा, एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज प्रोफेसर जयश्री वाजपेयी मौजूद थे।