जोधपुर

जीरे-रायड़े के खेत में शराब की अवैध फैक्ट्री पकड़ी

मतोड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के पूनासर खुर्द में गुरुवार को पुलिस ने जीरे-रायड़े के खेत में अवैध शराब के निर्माण की फैक्ट्री पकडऩे में सफलता हासिल की है।
less than 1 minute read
Dec 20, 2019
Illegal liquor factory caught in farm
जीरे-रायड़े के खेत में शराब की अवैध फैक्ट्री पकड़ी

बापिणी/नौसर (जोधपुर). मतोड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के पूनासर खुर्द में गुरुवार को पुलिस ने जीरे-रायड़े के खेत में अवैध शराब के निर्माण की फैक्ट्री पकडऩे में सफलता हासिल की है।


मतोड़ा थानाधिकारी नेमाराम ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल बारहट के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस ने पुनासर खुर्द में दबिश दी।

यहां महेशपुरा (खींवसर थाना क्षेत्र) निवासी लूणाराम पुत्र राजूराम जाट सियाग पूनासर खुर्द में इजहारे (अनुबंध पर संचालित) के ट्यूबवैल पर अवैध रूप से शराब की फैक्ट्री चला रहा था।


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 32 कार्टून देसी स्प्रिट निर्मित शराब के पव्वे, शराब से भरे तीन जरीकन, पैकिंग मशीन, प्लास्टिक की टंकी, एक बोरा जिसमें 800 खाली पव्वे व 800 ढक्कन मौके से जब्त किए गए। इस बीच आरोपी लूणाराम मौके से भाग गया।


इस कार्रवाई के दौरान मुख्य आरक्षक प्रकाश, मांगीलाल, लालाराम, रामनिवास, मुकनसिंह, हड़मानराम, दयाल राम, नारायण प्रकाश मौजूद रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।

Published on:
20 Dec 2019 05:16 pm