जोधपुर

JODHPUR—धरतीपुत्रों को अवधिपार ऋण पर ब्याज माफी आज व कल तक

- भूमि विकास बैंक में अवधिपार ऋ ण पर 50 प्रतिशत ब्याज माफ ी योजना का कल अंतिम दिन
less than 1 minute read
Jun 29, 2021
JODHPUR---धरतीपुत्रों को अवधिपार ऋण पर ब्याज माफी आज व कल तक
JODHPUR---धरतीपुत्रों को अवधिपार ऋण पर ब्याज माफी आज व कल तक

जोधपुर।
कोरोना संक्रमण के चलते धरतीपुत्रों को राहत देते हुए भूमि विकास बैंक के अवधिपार कृषि व अकृषि ऋ णों पर ब्याज माफ ी योजना का लाभ आज व कल तक मिलेगा। किसान 1 जुलाई 2019 को अवधिपार हो चुके ऋ णों के एक मुश्त भुगतान पर दण्डनीय ब्याज सहित सम्पूर्ण ब्याज में 30 जून तक 50 प्रतिशत छूट का लाभ ले सकेंगे। जोधपुर सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड जोधपुर के अध्यक्ष व सचिव ने बताया कि कोरोना संकमण के चलते किसानों को ऋ ण का चुकारा करने में हो रही परेशानियों के मद्देनजर राहत दी गई है।
--
जिनकी मृत्यु हो गई, उन किसानों का ब्याज शत प्रतिशत माफ
ऐसे खाताधारक जिनकी मृत्यु हो गई है तथा उनका ऋण अवधिपार हो गया है तो उन्हें 30 जून तक केवल मूल ऋण राशि का ही भुगतान करना है, ऐसे किसानों का 100 प्रतिशत ब्याज माफ किया जाएगा। ऋण माफ योजना की अवधि पहले 31 मार्च थी लेकिन कई किसान इस योजना से लाभान्वित होने से वंचित रह गए थे ऐसे में उक्त योजना की अवधि को 30 जून तक बढ़ाया गया है। ाली में महंगे बीज है अड़चन

Published on:
29 Jun 2021 10:47 am