जोधपुर

पुष्पगुच्छ के साथ नीलामी के लिए दे रहे न्यौता

- रीको: 200 से अधिक लोगों ने ली भूखण्ड़ों के नीलामी की जानकारी
less than 1 minute read
Jul 05, 2021
पुष्पगुच्छ के साथ नीलामी के लिए दे रहे न्यौता
पुष्पगुच्छ के साथ नीलामी के लिए दे रहे न्यौता

जोधपुर।
रीको बोरानाडा की ओर से बोरानाडा में औद्योगिक/वाणिज्यिक/आवासीय कुल 42 भूखण्डों की नीलामी के लिए प्रोत्साहन शिविर आयोजित कर उद्यमियों को ई-नीलामी में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। रीको की ओर से नीलामी के अंतिम क्षणों में अनूठी पहल करते हुए उद्यमियों से व्यक्तिगत संपर्क कर पुष्पगुच्छ के साथ नीलामी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। रीको बोरानाडा के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक विनीत गुप्ता ने बताया 23 जून से लगातार लगाए जा रहे शिविरों में उद्यमियों में उत्साह नजर आ रहा है। अब तक करीब 200 से अधिक लोगों ने भूखण्डों की ई-नीलामी के बारे में जानकारी ली। बोलीदाता मंगलवार शाम 6 बजे तक ऑनलाईन बिडिंग प्रक्रिया के माध्यम से अमानत राशि जमा करवाकर ई-नीलामी में भाग ले सकते है। बुधवार से ऑनलाइन बिडिंग शुरू हो जाएगी, जो 9 जुलाई शाम 5 बजे तक चलेगी। गुप्ता ने बताया कि सोमवार को बोरानाडा औद्योगिक पार्क में शिविर लगाया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक 24 हजार लोगों को ग्रुप एसएमएस के जरिए व 8 हजार लोगों को ई-नीलामी से संबंधित संदेश भेजे जा चुके है।--

Published on:
05 Jul 2021 11:28 pm