जोधपुर

जयपुर फूट यूएसए की पहली मोबाइल वैन जनता को समर्पित

कोरोना काल में जहां हर कोई सफर नहीं कर सकता और हर सुविधा अपने आस-पास ही चाहता है। इसी को देखते हुए दिव्यांगों की सेवा के लिए विशेष वैन बनाई गई है। यह वैन प्रभा एवं कनकराज गोलिया न्यूयॉर्क यूएसए की ओर से उनके माता-पिता कंकूदेवी एवं धनराज गोलिया जोधपुर की याद में भेंट की गई।
less than 1 minute read
Jul 11, 2021
जयपुर फूट यूएसए की पहली मोबाइल वैन जनता को समर्पित
जयपुर फूट यूएसए की पहली मोबाइल वैन जनता को समर्पित

जोधपुर।

कोरोना काल में जहां हर कोई सफर नहीं कर सकता और हर सुविधा अपने आस-पास ही चाहता है। इसी को देखते हुए दिव्यांगों की सेवा के लिए विशेष वैन बनाई गई है। यह वैन प्रभा एवं कनकराज गोलिया न्यूयॉर्क यूएसए की ओर से उनके माता-पिता कंकूदेवी एवं धनराज गोलिया जोधपुर की याद में भेंट की गई।
जयपुर फूट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी ने बताया कि इस वैन को जयपुर फूट यूएसए के जरिये जरूरतों की मदद की जाएगी। एक दिन में यह वैन 8 से 10 लोगों को वैकल्पिक पैर लगा सकती है। इसकी शुरुआत पहले मेहसाणा गुजरात से होगी, इसके बाद मारवाड़ के आस-पास यह वैन काम करेगी। न्यूयॉर्क के होटल ताज में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने इसका लोकार्पण किया। इस वैन का आइडिया कनकराज गोलिया के नाती निखिल मेहता का है। दिव्यांगों की सहायता वाली वैन का आइडिया दिया तो भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संस्थापक पदम भूषण डी आर मेहता की सहमति से इसे धरातल पर लाया जा रहा है। न्यूयॉर्क में होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम में न्यूयॉक पुलिस के अधिकारी जॉर्ज स्टेनली, अश्विन उपाध्याय, अशोक संचेती, डॉ निलेश एवं मौजूद रहेंगे।

केरल में शिक्षा के लिए सहायता
ग्रेशियर्स गिवर फाउंडेशन की ओर से केरल में स्कूली शिक्षा के लिए टेबलेट वितरित किए जाएंगे। फाउंडर निशांत गर्ग की मौजूदगी में विदेश राज्य मंत्री ने इसके पोस्टर का भी विमोचन किया।

Updated on:
11 Jul 2021 10:33 pm
Published on:
11 Jul 2021 10:33 pm