जोधपुर

Jodhpur BJP Candidate List: पूर्व मेयर वनीता सेठ का टिकट कटा, 92 प्रत्याशियों की सूची में देवेंद्र सलेचा की एंट्री

जोधपुर नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी ने 92 वार्ड प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। एंटी-इंकंबेंसी से निपटने के लिए पूर्व महापौर वनीता सेठ का टिकट काट दिया गया है। वहीं, पूर्व उपमहापौर देवेंद्र सलेचा और RAJSICO के पूर्व अध्यक्ष मेघराज लोहिया को मौका देकर पार्टी ने अनुभव पर भरोसा जताया है।
2 min read
Aug 31, 2026
jodhpur bjp candidate list
Jodhpur BJP Candidate List (Patrika File Photo)

Jodhpur Municipal Corporation Election BJP Candidate List: राजस्थान में जारी नगरीय निकाय चुनावों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों में से 92 पार्षद प्रत्याशियों की अपनी आधिकारिक सूची घोषित कर दी है। शेष सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मंथन जारी है। पार्टी की इस घोषणा के साथ ही जोधपुर में स्थानीय चुनावी सरगर्मियां और राजनीतिक चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं।

बता दें कि इस सूची में बीजेपी संगठन ने कई बड़े फेरबदल किए हैं। पार्टी का सबसे बड़ा निर्णय पूर्व मेयर वनीता सेठ का टिकट काटना रहा। संगठन ने इस सीट पर स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नए चेहरे को प्राथमिकता देने की रणनीति बनाई है।

वहीं, दूसरी ओर पार्टी ने चुनावी अनुभव पर भी दांव खेला है। इसके तहत पूर्व डिप्टी मेयर देवेंद्र सलेचा और राजसिको के पूर्व चेयरमैन मेघराज लोहिया को मैदान में उतारकर वरिष्ठ नेताओं पर भरोसा जताया गया है।

संगठन को मजबूत करने का प्रयास

बीजेपी ने इस बार मंडल अध्यक्षों, बूथ स्तर के पदाधिकारियों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के परिजनों को टिकट देकर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, निकाय चुनावों में स्थानीय वार्ड स्तर की नाराजगी और असंतोष को दूर करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसी कारण कई सीटों पर नए प्रत्याशियों को मौका देकर एंटी-इंकंबेंसी के प्रभाव को कम करने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की गई है।

ये रही सारणी

क्र. सं.वार्ड सं.प्रत्याशी का नाम
101दलाराम माटी पुत्र जवाराराम
202प्रेम देवी बरड़ पुत्री सुखाराम
303मोनिका व्यास पत्नी महेंद्र व्यास
404कुसुमलता मीणा पत्नी सुरेश भील
505कुने सिंह परिहार पुत्र हेम सिंह
606बाबूराम नायक पुत्र दौलाराम
707रविन्द्र सिंह मामड़ोली पुत्र पृथ्वी सिंह
808फतेहराज माकड़ पुत्र पुंजाराम सुथार
909संजय विश्नोई पुत्र खेताराम
1011सीमा कंवर पत्नी अजीत सिंह
1112प्रियंका बाहेती
1213दीपिका माहुर पत्नी दीपक माथुर
1314सोनिया रामचन्दानी पुत्री खेमचन्द
1415प्रियांशु सांखला पुत्र अशोक कुमार
1516विक्रम सिंह पंवार पुत्र गोरधन सिंह
1617वैभव पुरोहित पुत्र आशाप्रकाश
1718भानु सत्यानी पुत्र खियामल
1819घनश्याम वैष्णव पुत्र भैरूदास वैष्णव
1920घनश्याम भाटी पुत्र श्री भंवरलाल
2021अरुणा पटेल पुत्री कानाराम
2122सुगंधा पुत्री रामगोयल
2223अशोक सिंह चौहान पुत्र राम सिंह
2324भाग्यश्री आचार्य पुत्री ललित आचार्य
2425कमलेश पुरोहित पुत्र गोपीकिशन
2526धनराज सोनगरा पुत्र स्वर्गीय पुखराज
2627सनताराम पुत्र राणाराम
2728विकास रागवानी पुत्र बसंतराज रागवानी
2829रूबिना पत्नी जोहर खां
2930कंचन भाटी पत्नी पंकज भाटी
3031अब्दुल सकील पुत्र मोहम्मद रमजान
3132सविता हंस पत्नी राकेश हंस
3233रेहाना बानो पत्नी कासम खां
3334गौतम सांखला पुत्र चौतमल
3435लीलाधर मेघवाल पुत्र स्वर्गीय मोहन मेघवाल
3536दलपत वैष्णव पुत्र मांगीलाल
3637कन्हैयालाल पारिक पुत्र ज्ञानाराम
3738महेंद्र प्रजापत पुत्र कानाराम
3839अमरलाल वर्गी पुत्र सुवालाल
3940देवेंद्र सालेचा
4041दिव्या प्रजापत
4142मेघराज लोहिया
4243नगेंद्र सिंह शेखावत
4344मिनाक्षी कोठारी
4445सुनील चान्दोरा
4549रेवत सिंह ईन्दा
4652पिंकी देवी
4753मनीष चौधरी
क्र. सं.वार्ड सं.प्रत्याशी का नाम
4854राकेश कुमार बागरेचा
4955मनीष शर्मा
5056भावना बूब
5157जसवंती ओझा
5258गीता भाटी
5359नूपुर पुरोहित
5460सुनीता सोलंकी
5561मनीषा
5662संजय दैया
5763हितेश गौड़
5864राजेश सिंह
5965मोहम्मद आरिफ
6066राजकाश अब्बासी
6167दिनेश मेवाड़ा
6268समीम बानो
6369जयप्रकाश राखेचा
6470धर्मेन्द्र सोलंकी
6571गायत्री सोनी
6672असिम अकरम
6773मुकेश वैष्णव
6874कमला सेन
6975नितेश शर्मा
7076मानशी पोपावत
7177राजेन्द्र सिंह चौधरी
7280चैन सिंह इंदा
7381जितेन्द्र सिंह शेखवत
7482प्रसन्नचंद मेहता
7583उमेश पलिया
7684मोहम्मद अयूब
7785गीता निर्वाण
7886दीपक राजोरिया
7987धनराज मकवाना
8088अशोक कुमार खींची
8189पूजा सोनी
8290स्वीटी चावड़ा
8391किरण चौहान
8492कुलदीप जांगिड़
8593सुभाष गहलोत
8694अखे सिंह गहलोत
8795रेखा कंवर
8896बुद्धिप्रकाश दाधीच
8997संजू कंवर
9098विजय सिंह पंवार
9199निकिता
92100जबर सिंह
Updated on:
31 Aug 2026 05:02 pm
Published on:
31 Aug 2026 04:46 pm