जोधपुर

नवरात्रि से पहले सुधरेंगी जोधपुर शहर की सडक़ें, अधिकारियों को अक्षांश व देशांतर के साथ देनी होगी फोटो रिपोर्ट

जेडीए सडक़ों की मरम्मत के बाद संबंधित अभियंताओं को अक्षांश व देशांतर के साथ फोटो रिपोर्ट देनी होगी। शहर की सडक़ों की मरम्मत के लिए अब कुल बजट 49 करोड़ रुपए होगा। 9 करोड़ का अतिरिक्त बजट भी स्वीकृत किया गया है।
less than 1 minute read
jodhpur development authority will improve roads before navratri
नवरात्रि से पहले सुधरेंगी जोधपुर शहर की सडक़ें, अधिकारियों को अक्षांश व देशांतर के साथ देनी होगी फोटो रिपोर्ट

जोधपुर. जेडीए सडक़ों की मरम्मत के बाद संबंधित अभियंताओं को अक्षांश व देशांतर के साथ फोटो रिपोर्ट देनी होगी। शहर की सडक़ों की मरम्मत के लिए अब कुल बजट 49 करोड़ रुपए होगा। 9 करोड़ का अतिरिक्त बजट भी स्वीकृत किया गया है।

जेडीए आयुक्त गौरव अग्रवाल ने सोमवार को सभी अभियन्ताओं की बैठक लेते हुए चारों जोन की सडक़ों और वर्तमान में करवाए जा रहे विकास कार्यों के संबंध में समीक्षात्मक बैठक ली। प्राधिकरण द्वारा पब्लिक वक्र्स कमेटी में स्वीकृत 20 करोड़ के सडक़ों के कार्यों के अलावा लगभग 9 करोड़ राशि से शहर की विभिन्न सडक़ों के पेचवर्क, डामरीकरण एवं सीसी सडक़ों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। नगर निगम का 20 करोड़ का अलग बजट होगा। बैठक में एसई सुखराम चौधरी, महेन्द्र माथुर, अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता एवं कनिष्ठ अभियन्ता उपस्थित रहे।

देनी होगी दैनिक रिपोर्ट
कार्यों की गुणवत्ता के लिए अधिकारियों को मौके पर उपस्थित रहकर कार्य निश्चित मापदण्डों के अनुसार करवाते हुए कार्य की फोटो मय अक्षांश एवं देशांतऱ सहित नियमित रूप से लिए जाने के साथ ही दैनिक रूप से प्रगति रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश प्रदान दिए गए। सचिव एवं उपायुक्तगण कार्यों का औचिक निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई करेंगे।

इन सडक़ों पर प्राथमिकता बरतने के निर्देश
- आखलिया चौराहा से भट्टी बावड़ी चौपासनी रोड
- बाहरवी रोड से डीपीएस चौराहा पाल रोड
- पाल लिंक रोड
- भदवासिया आरओबी से सारण नगर आरओबी
- भदवासिया स्कूल के पीछे 80 फीट सडक़
- रामसागर चौराहे से गोकुलजी प्याऊ
- बालसमंद तिराहे से रॉयल्टी नाका
- संवित सर्किल से एयरफोर्स गेट तक
- रातानाड़ा सब्जी मण्ड़ी से भाटी चौराहा
- कुड़ी 80 फीट रोड
- पाली रोड से रिलायंस मॉल तक
- मधुबन मैन रोड
- खतरनाक पुलिया से रोटरी चौराहा
- सरदारपुरा सी रोड
- सरदारपुरा डी रोड
- रोटरी प्रथम से न्यू पॉवर हाउस रोड
- पाल रोड़ खेमे का कुआं से रिद्धी-सिद्धी कॉम्पलेक्स

Published on:
10 Sept 2019 11:16 am