जोधपुर

पति और साले ने मिलकर पत्नी के पुराने आशिक को दी ऐसी दर्दनाक सजा, उड़े सभी के होश

युवक की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का पुराना मामला बताया जा रहा है और इसमें लड़की के भाई व पति ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसके पुराने प्रेमी की हत्या किए जाने की बात सामने आई है
less than 1 minute read
Jun 21, 2023
hingoli_murder.jpg

भोपालगढ़। जोधपुर जिले के भोपालगढ़ क्षेत्र के हिंगोली गांव में एक युवक की बीती रात कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमलाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों में वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- आज आसमान में होगा ऐसा चमत्कार, एक झटके में गायब हो जाएगी आपकी परछाई, जानिए कैसे

युवक की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का पुराना मामला बताया जा रहा है और इसमें लड़की के भाई व पति ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसके पुराने प्रेमी की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अधीक्षक जोधपुर (ग्रामीण) धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतक युवक हिंगोली निवासी महेंद्र बावरी के पिता बीरबलराम पुत्र चूनाराम बावरी ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उसका बेटा रविवार शाम को पास के गांव पालड़ी राणावतां गया हुआ था और रात करीब 8.30 बजे वापस लौटते समय हिंगोली गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले रास्ते में हथियारों के साथ घात लगाकर बैठे आसोप निवासी बीरबल व रामकिशोर बावरी तथा बासनी हरिसिंह निवासी मुन्नाराम बावरी ने महेंद्र का रास्ता रोका और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

इसकी सूचना मृतक के पिता को मोबाइल पर मिली। मृतक के पिता ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। घटना के महज दस घंटों बाद ही तीनों आरोपियों आसोप निवासी बीरबल पुत्र सुखराम एवं रामकिशोर पुत्र कानाराम बावरी तथा बासनी हरिङ्क्षसह निवासी मुन्नाराम पुत्र शैतानराम बावरी को गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
21 Jun 2023 10:25 am