जोधपुर

जोधपुर पुलिस ने जातरू की वेष में डोडा पोस्त की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को पकड़ा

जातरुओं के वेष में डोडा पोस्त की तस्करी करने के आरोप में पांच लोगों को पुलिस ने रविवार देर रात बोला की ढाणी से गिरफ्तार कर लिया। उनकी लक्जरी कार से 75 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है।
2 min read
Sep 18, 2018
Jodhpur Police caught five smugglers smuggling Doda Poth into Jatru
जोधपुर पुलिस ने जातरू की वेष में डोडा पोस्त की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को पकड़ा

तस्करी, पांच गिरफ्तार

-गिरफ्तार तस्करों में दो झालावाड़ और दो मप्र के
-लक्जरी कार से 75 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद

जोधपुर.

जातरुओं के वेष में डोडा पोस्त की तस्करी करने के आरोप में पांच लोगों को पुलिस ने रविवार देर रात बोला की ढाणी से गिरफ्तार कर लिया। उनकी लक्जरी कार से 75 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है। पांच तस्कर रामदेवरा जाते समय रिश्तेदार के घर पर रुके हुए थे। पुलिस ने पांचों आरोपियों को सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश कर 6 दिन के रिमांड पर लिया है। करवड़ थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि रविवार देर सूचना मिली कि कुछ तस्कर विनायकपुरा में बोला की ढाणी निवासी हीराराम विश्नोई (30) पुत्र बंशीलाल के घर डोडा पोस्त की सप्लाई करने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने रात पौने तीन बजे हीराराम के घर दबिश देकर कार की तलाशी ली और उसमें रखा 75 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने हीरालाल, कार चालक मध्यप्रदेश के राजगढ जिले में डोगडा निवासी सज्जन सिंह (36) पुत्र गंगाराम राजपूत, मध्यप्रदेश के दौलतपुरा निवासी बंशीलाल (38) पुत्र रायसिंह सिंधिया, झालावाड़ के घाटोली में खेजड़ा निवासी मोतीलाल मीणा (50) पुत्र धूलीराम, खेजड़ा निवासी कल्याण (51) पुत्र भैरु लोदा को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रहे मथानिया थानाधिकारी राजेंद्रसिंह पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर डोडा पोस्त के मुख्य सप्लायर को पकडऩे का प्रयास कर रहे हैं।
पुलिस को देख जातरू बन गए

हीराराम के घर ठहरे चारों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे रामदेवरा जा रहे हैं। रास्ते में थकान होने पर वे हीराराम के घर रुके थे। पुलिस ने उनकी कार की तलाशी ली तो 75 किलोग्राम डोडा पोस्त मिलने से उनका झूठ पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस जातरुओं के वाहनों को रास्ते में नहीं रुकवाती, इसलिए वे जातरू के वेष में डोडा पोस्त सप्लाई करते थे। आरोपी झालवाड़ के इकलेरा से डोडा पोस्त लेकर हीराराम के घर सप्लाई करने आए थे। ट्रक ड्राइवर हीराराम भी डोडा पोस्त की तस्करी में लिप्त है।

Published on:
18 Sept 2018 12:49 am