
जोधपुर।
जोधपुर रेल मण्डल ने अक्टूबर माह में अधिकतम माल लदान का नया कीर्तिमान बनाया है। मण्डल की ओर से अक्टूबर माह में 0.663 मिलियन टन माल लदान किया गया है। जो पिछले वर्ष के इसी माह किए गए 0.436 मिलियन टन से 52.6 प्रतिशत ज्यादा है। मण्डल की ओर से अक्टूबर माह में 13425 वैगन लदान किए गए। जबकि सितम्बर माह में 12697 वैगन का लदान किया गया था। वहीं मण्डल की ओर से चालू वित्त वर्ष में अक्टूबर माह तक कुल 3.873 मिलियन टन का रिकार्ड माल लदान किया गया है। बिजनेस डवलपमेंट यूनिट के प्रयासों से खजवाना स्टेशन से दादरी रेलवे स्टेशन के लिए 13 अक्टूबर को पहली बार क्लिंकर से भरी मालगाड़ी को रवाना किया गया और अक्टूबर में खजवाना से 12 मालगाडिय़ों के रैक रवाना किए जा चुके है।
--
माल लदान में निरन्तर वृद्धि
रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय के निर्देशन में जोधपुर मण्डल ने रेल से माल लदान में लगातार वृद्धि कर रहा है। मण्डल ने कंटेनर लदान में भी निरंतर वृद्धि करते हुए जुलाई में 138 रैक, अगस्त में 150 रैक, सितम्बर में 159 रैक व अक्टूबर में 161 रैक का लदान किया है।