
जोधपुर. लॉकडाउन खुलने के बाद भी रोडवेज को यात्री भार के लिए तरसना पड़ रहा है। आलम यह है कि कुछ रूट पर महज चार-पांच सवारियां मिल रही है। ऐसे में घाटे के चलते रोडवेज उन रूट पर बसों को बंद करने की तैयारी में है।
एक बस की बंद
जोधपुर डिपो की बस शाम पांच बजे ब्यावर के लिए रवाना होती थी। इस बस में चार-पांच यात्री ही मिल रहे थे। यात्री भार कम होने के चलते तीन दिन पहले डिपो प्रबंधन को यह बस बंद करनी पड़ी। इसके साथ ही पीपाड़ के लिए दोपहर में जा रही बस का भी यही हाल है। ऐसे में इसे नियमित नहीं चलाया जा रहा है। यह स्थिति रही तो इसे भी डिपो प्रबंधन बंद करेगा।
वर्तमान में इन रूटों पर चल रही बसें
जोधपुर डिपो में 101 बसें है। वर्तमान में 12 बसें रूट पर 24 शेड्यूल दौड़ रही है। 3 बसें जयपुर, 3 अजमेर, कोटा, उदयपुर, आबूरोड, मेड़ता सिटी रूट पर एक-एक बस तथा पीपाड़ के लिए दो बसें संचालित हो रही है।
यात्री भार नहीं मिला इसलिए बंद की
शाम पांच बजे ब्यावर के लिए जाने वाली बस में यात्री भार नहीं मिल रहा है। घाटे को देखते हुए फिलहाल इसे बंद किया। दोपहर में पीपाड़ जाने वाली बस में भी पर्याप्त यात्री भार नहीं मिल रहा है। यही स्थिति रही तो इस बस को भी बंद करना पड़ेगा।
- बीआर बेड़ा, चीफ मैनेजर, जोधपुर डिपो