जोधपुर

जोधपुर: लिव इन रिलेशन में महिला से बलात्कार, दो दोस्तों ने भी किया गैंगरेप

पांच युवकों पर एफआइआर दज्र

less than 1 minute read
Apr 05, 2025
युवती से बलात्कार

जोधपुर. जैसलमेर में एक युवक ने बतौर पत्नी लिव इन रिलेशन में एक महिला से बलात्कार किया। इतना ही नहीं, उसके दो दोस्तों ने भी छेड़छाड़ के बाद सामूहिक बलात्कार किया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने बिना नम्बर की एफआइआर दर्ज कर जांच के लिए जैसलमेर भेजी है।

पुलिस के अनुसार एक महिला ने स्वरूपसिंह के खिलाफ बलात्कार और भीम गिरी व अन्य के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ व गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि वह स्वरूपसिंह के साथ बतौर पत्नी लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। इस दौरान दोनों में पति पत्नी की तरह संबंध थे।

इस बीच, स्परूपसिंह के तीन-चार दोस्तों ने मौका पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट की गई। वह पति के दोस्तों के साथ जोधपुर आई थी। जो उसे 12वीं रोड की एक होटल में ले गए थे, जहां एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया था।

फिर वो जैसलमेर चले गए थे, जहां दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था। इस दौरान दो अन्य युवकों ने इनका सहयोग किया था। पुलिस ने बिना नम्बर की एफआइआर दर्ज कर जांच के लिए जैसलमेर पुलिस को भेजी है।

Updated on:
05 Apr 2025 12:19 pm
Published on:
05 Apr 2025 12:14 am
Also Read
View All

अगली खबर