जोधपुर

RAILWAY–जोशी मण्डल अध्यक्ष व शर्मा मण्डल सचिव निर्वाचित

- यूपीआरएमएस चुनाव: 86 प्रतिशत हुआ मतदान
less than 1 minute read
Jul 01, 2021
RAILWAY--जोशी मण्डल अध्यक्ष व शर्मा मण्डल सचिव निर्वाचित
RAILWAY--जोशी मण्डल अध्यक्ष व शर्मा मण्डल सचिव निर्वाचित

जोधपुर।
उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ (यूपीआरएमएस) जोधपुर मण्डल के चुनाव गुरुवार को हुए, जिसमें मण्डल अध्यक्ष पद पर भरत जोशी तथा मण्डल सचिव पद पर अजय शर्मा की एकतरफ ा जीत हुई। इससे पहले अजय शर्मा पेनल 8 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है। चुनाव अधिकारी एस आई जैकब ने बताया कि जोधपुर मण्डल के कार्यकारणी चुनाव में कुल 86 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल मतदान में अजय शर्मा पैनल को 98 प्रतिशत मत मिला। सुबह 10 से 2 बजे तक मतदान व इसके तुरन्त बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया गया।
-
106 में से 91 ने मतदान किया
चुनाव में 9 शाखाओं जोधपुर मैन, जोधपुर लाइन, लोको, भगत की कोठी, समदड़ी, बाड़मेर, मेड़ता रोड, डेगाना व वर्कशॉप शाखाओं के पदाधिकारियों ने मतदान किया कुल 106 में से 91 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें भरत जोशी को कुल 85 व अजय शर्मा को 89 वोट मिले।
--
कर्मचारियों में खुशी, माल्यार्पण कर किया स्वागत
परिणाम घोषित करते ही रेलकर्मियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। रेलकर्मियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जोशी व सचि शर्मा सहित पैनल में निर्विरोध निर्वाचित हो चुके सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इससे पहले मण्डल उपाध्यक्ष पद पर सुल्तानसिंह मीना व धुडाराम गुजर, मण्डल संयुक्त सचिव पद पर जुगल गौड़ व शंकर दयाल डूडी, मण्डल कोषाध्यक्ष पद पर राजेश शर्मा व मण्डल सहायक सचिव पद पर गौरव गोदारा, नरेश कुमार चौहान व शक्तिसिंह चौहान निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है।

Published on:
01 Jul 2021 04:40 pm