
जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय अन्तर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता (पुरुष व महिला वर्ग) का आगाज सोमवार को श्री लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीसीपी प्रीति चंद्रा, समाजसेवी जसंवतसिंह कच्छवाहा, जेएनवीयू स्पोर्ट्स बोर्ड सचिव डॉ. अमानसिंह सिसोदिया, घनश्याम शर्मा, जवाहर बोराणा व लोकेन्द्रसिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने मार्चपास्ट की सलामी ली और खिलाडियों को शपथ दिलाते हुए प्रतियोगिता शुरू करने की घोषणा की। आईपीएस प्रीति चंद्रा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल चाहे कोई भी हो उसका लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए। एलएलबीएस की निदेशक प्रियंका जितेन्द्र गोदारा ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजक सचिव दौलतराम नायल ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में ३२ व महिला वर्ग में ८ टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच (पुरुष वर्ग) विज्ञान संकाय जोधपुर बनाम देसूरी के बीच खेला गया। जिसमें विज्ञान संकाय (३६-२३) से विजय रहा। इसी तरह महिला वर्ग का उद्घाटन मैच एलएलबीएस जोधपुर बनाम गिड़ा बाड़मेर के बीच खेला गया। जिसमें गिड़ा बाड़मेर (२७-१३) से विजय रही। पहले दिन पुरुष वर्ग में फिजिकल कॉलेज बनाम सोजत सिटी, लाचू कॉलेज बनाम जालोर, बायतु बनाम देचू व आदर्श कॉलेज बनाम भावी के बीच खेले गए। वहीं महिला वर्ग में सोजत बनाम भोपालगढ़, एमबीसी बाड़मेर बनाम केएन कॉलेज जोधपुर के बीच खेले गए। मैच में निर्णायक की भूमिका रामूराम चौधरी, गोपाराम, सोहनराम, लूम्बाराम, संजीव चौधरी, धर्माराम बेंदा, कमलेश, अजीत डूडी व आशीष लेगा ने निभाई। इस अवसर पर मंगलाराम गोदारा, पूर्व पार्षद रामसिंह सांजू, कमल भवाल, अर्चना भगासरा, छात्रनेता जगदीश जाखड, महेन्द्र सारण, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनिल चौधरी, विनोद भगासरा, रामनारायण जाजड़ा, महेन्द्र ठिंडा, जितेन्द्र सारण व दिनेश खोजा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।