
खारिया मीठापुर (जोधपुर). क्षेत्र के Bhadva ki Dhani के लोगों के लिए खुशखबर है। यहां देवनारायण मंदिर व पानी के हौद के ऊपर से निकली रही 11 केवी की लाइन अब शीघ्र ही हटा ली जाएगी।
कालाउना गांव में पिछले दिनों बिजली के तार टूटने व उसमें एक व्यक्ति की जान गंवाने बाद Bhadva ki Dhani के लोगों में भी दहशत साफ दिख रही थी। ढाणी के लोगों की इस परेशानी को लेकर पत्रिका में 26 मई के अंक में कालाऊना हादसे से सहमे Bhadva ki Dhani के लोग समाचार प्रकाशित होने के बाद अब विद्युत निगम हरकत में आया।
इस समाचार में यह बताया कि यहां भी देवनारायण मंदिर और पानी के हौद के ऊपर से 11 केवी का लाइन निकल रही है। पिछले कुछ सालों में इस लाइन के करंट से आधा दर्जन पशुओं की मौत हो चुकी है और पांच व्यक्ति करंट की चपेट में आ चुके है। यहां भी 11 केवी की लाइन से हर पल मौत का खतरा मंडरा रहा है।
ढाणी में देवनारायण भगवान का मंदिर होने से सुबह शाम बड़ी संख्या में लोग दर्शन- पूजन के लिए मंदिर जाते है। वहीं पानी का हौद सार्वजनिक चौक में होने से आस-पास सभी घरों के लोग वहां कपड़े धोते हैं, पशुओं व स्वयं के लिए पीने का पानी भी इसी हौद से ले जाते है। पूरे दिन हौद पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
इसी परेशानी के चलते वे वर्षों से विद्युत निगम के अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों व राजनेताओं को बार-बार कहा व लिखित में सूचना भी दी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। अब समाचार के प्रकाशन के बाद विद्युत निगम के अधिकारियों के निर्देश पर खारिया मीठापुर जीएसस से कर्मचारियों का दल मौके पर पहुंचा।
इस दौरान डिस्कॉम के दलवीर सिंह ने बताया कि Bhadva ki Dhani में देवनारायण मंदिर व पानी के हौद से गुजर रही ११ केवी की लाइन हटा कर अन्य जगह से लाने के लिए एस्टीमेट बनाकर अधिकारियों को भेज दिया है ।