जोधपुर

पत्रिका सोशल प्राइड : फलोदी की बेटी कविता व्यास को मिलेगा जेएनवीयू का दूसरा गोल्ड मैडल

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्कफलोदी. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के 9 दिसंबर को आयोजित होने वाले 16 वें दीक्षांत समारोह में फलोदी की होनहार बेटी कविता व्यास पुत्री शांतिलाल पूजा व्यास को गोल्ड मैडल प्रदान किया जाएगा।
less than 1 minute read
Dec 05, 2019
फलोदी. कविता व्यास
फलोदी. कविता व्यास

कविता को यह गोल्ड मैडल एम.कॉम. (बिजनेस फायनेंस एण्ड ईकोनॉमिक्स) में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए दिया जाएगा।
गौरतलब है कि कविता को जेएनवीयू, जोधपुर का यह दूसरा गोल्ड मैडल मिलने जा रहा है। दरअसल इससे पहले कविता ने फलोदी के जेएनएमपी राजकीय महाविद्यालय से बी.कॉम. में 76.38 फीसदी अंकों के साथ विश्वविद्यालय में प्रथन स्थान प्राप्त करने पर वर्ष 2014-15 के सत्र का गोल्ड मैडल मिला था। अब 2017 में कविता ने जेएनवीयू के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस फायनेंस एण्ड ईकोनॉमिक्स से एम.कॉम. 80.11 प्रतिशत के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
कविता को इससे पूर्व 2018 के 12 वीं कॉमर्स के परिणाम में उनके द्वारा पढ़ाए जा रहे बच्चों में से 19 बच्चों के अर्थशास्त्र में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने पर राजस्थान बोर्ड फाउण्डेशन के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अवॉर्ड व 2018 में अर्थशास्त्र में शत प्रतिशत परिणाम देने के लिए प्रमाण-पत्र भी मिला था।
अलग-अलग कक्षाओं बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें अतिरिक्त जिला प्रशासन फलोदी, बालिका शिक्षा फाउण्डेशन का बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार, सर्व समाज समिति फलोदी का सम्मान भी मिल चुका है।

------------------------------------

Published on:
05 Dec 2019 11:13 am