
जोधपुर।
बोरानाडा थानान्तर्गत (Police station Boranada) गंगाणा (Gangana) में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या (Lady hanging herself) कर ली। कारणों का पता नहीं लग पाया है, लेकिन मृतका पति से अलग दो बच्चों के साथ किराए पर रह रही थी। (When son and daughter came from school to home, saw mother on hanging)
थानाधिकारी किशनलाल बिश्नोई ने बताया कि मूलत: ओसियां में डाबड़ी हाल गंगाणा निवासी सुमित्रा (33) पत्नी मनीराम बिश्नोई ने गंगाणा में किराए के मकान में फंदा लगाया है। उसके एक पुत्र व पुत्री है। दोनों बच्चे दोपहर में स्कूल से घर लौटे तो मां को फंदे पर लटका पाया। बच्चों के चिल्लाने पर आस-पास के लोग मौके पर आए। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस व केरू में रहने वाले पीहर पक्ष को सूचित किया गया।
पुलिस ने पीहर पक्ष की मौजूदगी में जांच की और फिर शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। केरू निवासी मृतका के भाई सुनील की तरफ से मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतका की शादी वर्ष 2006 में डाबड़ी गांव निवासी मनीराम से हुई थी, लेकिन अनबन के चलते वह पति से अलग किराए के मकान में दोनों बच्चों के साथ रहती थी। पुलिस को अंदेशा है कि घरेलू परेशानी के चलते महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी की होगी। पुलिस को अंदेशा है कि घरेलू परेशानी के चलते महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी की होगी।