जोधपुर

कोरोना वायरस: खांसी-जुकाम वाले मरीज से बनाए रखें 6 फीट की दूरी

corona news जोधपुर. कोरोना वायरस स्वाइन फ्लू की तरह ही खांसी, छींक और मरीज के स्वाब के जरिए एक से दूसरे मरीज में फैलता है। जब कोई मरीज खांसता या छींकता है तो वायरस अधिकतम 6 फीट तक जा सकता है। खांसी जुकाम वाले व्यक्ति से 6 फीट तक दूरी बनाए रखने से संक्रमण से बचा जा सकता है। खांसी जुकाम वाले सभी व्यक्ति अगर मास्क लगाएं तो स्वस्थ व्यक्तियों में संक्रमण नहीं फैलेगा।
2 min read
कोरोना वायरस: खांसी-जुकाम वाले मरीज से बनाए रखें 6 फीट की दूरी
कोरोना वायरस: खांसी-जुकाम वाले मरीज से बनाए रखें 6 फीट की दूरी

इसलिए खतरनाक है कोरोना
स्वाइन फ्लू और कोरोना वायरस के लक्षण एक जैसे ही है यानी खांसी, जुकाम, बुखार और सांस लेने में तकलीफ। स्वाइन फ्लू का इनक्यूबेशन पीरियड 48 से 72 घंटे होता है यानी संक्रमण के दो-तीन दिन में इसके लक्षण प्रकट हो जाते हैं लेकिन कोरोना वायरस का यह पीरियड 2 से लेकर 14 दिन तक होता है। अगर कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से पीडि़त है तो एक पखवाड़े तक उसे खुद को भी पता नहीं चलता है तब तक वह कई अन्य व्यक्तियों को संक्रमित कर चुका होता है।

वायरस कहां-कहां से फैल सकता है
संक्रमित व्यक्ति द्वारा खांसने, छींकने और विभिन्न वस्तुओं को छूने से वायरस का प्रसार होता है और जब इन वस्तुओं को स्वस्थ व्यक्ति होता है तो वायरस उनके शरीर में प्रवेश कर जाता है। सामान्यत: कंप्यूटर का माउस, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, दरवाजे का हत्था, सीढिय़ों की रेलिंग, बस और ट्रेन में लगी स्ट्रीप, इलेक्ट्रॉनिक स्विच, एक दूसरे से हाथ मिलाने से वायरस ट्रांसफर होता है।

क्या करें, क्या नहीं करें
- सोशियल दूरी बनाए रखें। टच करने से बचें।
- अपने हाथों को बगैर धोएं मुंह, आंख और नाक पर नहीं लगाएं। इन्हीं के जरिए वायरस शरीर के अंदर प्रवेश करता है।
- हाथों को एल्कोहल आधारित शॉप या सामान्य साबुन और पानी से 20 सेकंड तक धोएं। हाथों को आगे पीछे, अंगुलियों के बीच और नाखून के बीच से साफ करें।
- दरवाजे को खोलते या बंद करते समय हथेली का प्रयोग करने के बजाय कोहनी का प्रयोग करें क्योंकि हम कोहनी को चेहरे तक नहीं ले जा पाते हैं।
- जहां मीट के लिए पशुओं को काटा जाता है, वहां जाने से बचें।
- सार्वजनिक स्थान पर थूकने से बचें।
- एक दूसरे के साथ खाना, बर्तन, तौलिया, कप शेयर नहीं करें
- मास्क का उपयोग करने के बाद उसे पीछे से खोलें और सीधा डस्टबिन में डालकर बंद कर देंवे।

Published on:
04 Mar 2020 08:03 pm