जोधपुर

Jodhpur Govt College: रिफ्रेशर कोर्स में ललिता को प्रथम ग्रेड —– फोटो 119

Jodhpur Govt College
less than 1 minute read
Jodhpur Govt College: रिफ्रेशर कोर्स में ललिता को प्रथम ग्रेड ----- फोटो 119
Chennai's Marina Beach re-opens for public after 8-month gap,Chennai's Marina Beach re-opens for public after 8-month gap,Jodhpur Govt College: रिफ्रेशर कोर्स में ललिता को प्रथम ग्रेड ----- फोटो 119

जोधपुर. गुरू जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार के मानव संसाधन केन्द्र द्वारा बिजनेस स्टडीज विषय पर आयोजित ऑनलाइन दो सप्ताह के रिफ्रेशर कोर्स में राजकीय महाविद्यालय जोधपुर की सहायक आचार्य डॉ. ललिता परिहार ने भाग लिया और प्रथम ग्रेड का प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
राजकीय महाविद्यालय जोधपुर के प्राचार्य डॉ. नितिन राज ने बताया कि इस कोर्स में देश के विभिन्न प्रांतों से चालीस शिक्षाविदों ने भाग लिया। कोर्स में विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने सामाजिक, आर्थिक, कृषि, रिसर्च, प्रबन्धन विपणन आदि विषयों पर अपने विद्वतापूर्ण व सारगर्भित व्याख्यान दिए। डॉ. ललिता परिहार ने इस रिफ्रेशर कोर्स में डॉ. मणिश्रेष्ठ द्वारा उपभोक्ता मिसबिहेवियर पर दिए गए व्याख्यान में चेयरपर्सन की भूमिका का निर्वाह किया। उन्होंनें अतिथि स्वागत, आभार ज्ञापित करना, दिए गए सत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत करना आदि कार्य करते हुए मीडिया कमेटी के संयोजक के रुप में अपने दायित्व का निर्वहन किया। इस दौरान मानव संसाधन विकास केन्द्र के निदेशक प्रोफेसर नीरज डांगी, सहसंयोजक डॉ. दलबीर सिंह थे। ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स का संचालन डॉ. मणिश्रेष्ठ और डॉ. अनुराग सागवान ने सहयोग किया।

Published on:
14 Dec 2020 05:37 pm