जोधपुर

Kargil martyr : शहीद के नाम की जमीन हड़पी : विरांगना ने लगाई कलक्टर से गुहार

- पेट्रोल पम्प की आधी जमीन का फर्जी बेचान करने का मामला
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jul 2022, 1:44 AM IST
Kargil martyr : शहीद के नाम की जमीन हड़पी : विरांगना ने लगाई कलक्टर से गुहार
Kargil martyr : शहीद के नाम की जमीन हड़पी : विरांगना ने लगाई कलक्टर से गुहार

जोधपुर।
करगिल शहीद (Kargil martyr) कालूराम जाखड़ (Kargil martyr Kaluram Jakhar) की पत्नी व मां के नाम आवंटित पेट्रोल पम्प की आधी जमीन का फर्जी बेचान करने के मामले में शहीर विरांगना ने जिला कलक्टर कार्यालय और सैनिक कल्याण बोर्ड से न्याय की गुहार लगाई। (Kargil martyr's wife wants justice)
पीपाड़ शहर तहसील में खेड़ी चारणान निवासी शहीद विरांगना संतोष पत्नी कालूराम जाखड़ ने परिवाद में बताया कि 4 जुलाई 1999 को पति कालूराम जाखड़ करगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। सरकार की तरफ से पेट्रोल पम्प के लिए जमीन आवंटित की गई थी। आधी जमीन शहीद विरांगना और आधी जमीन शहीद की मां के नाम आवंटित की गई थी। आइओसी ने डांगियावास में पेट्रोल पम्प आवंटित किया था। जो शहीद विरांगना व सास के नाम था। गत दिनों शहीद विरांगना के हिस्से वाली आधी जमीन का बेचान कर दिया गया था। शहीद की पत्नी का आरोप है कि उसे झांसे में रखकर हस्ताक्षर करवाए गए थे। आइओसी से इस संबंध में पता लगने पर शहीद विरांगना ने प्रबंधक से सम्पर्क किया था।
इस संबंध में पुलिस स्टेशन उदयमंदिर में डांगियावास निवासी श्रवणराम जाट, मोहनराम व उसकी पत्नी ममता, पुखराज व इमियादेवी के नाम धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। आरोप है कि मोहन व पत्नी ममता ने जमीन अपने नाम करवाई है। जबकि पुखराम व इमियादेवी ने मामले में साख दी थी।
शहीद की पत्नी ने आइओसी के प्रबंधक पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आइओसी शेष जमीन का बेचान भी मोहनराम के पक्ष में करने का दबाव डाल रही है। इसके चलते पम्प पर तेल की आपूर्ति भी बंद कर दी गई है।

Published on: