जोधपुर

Lock Repair : ताला ठीक करने घर बुलाया और कर डाली यह वारदात

- अलमारी का लॉक सही करने के बहाने दो व्यक्तियों की वारदात घरवाले चौंके- तलाश के बावजूद दोनों व्यक्तियों का सुराग नहीं
less than 1 minute read
Apr 23, 2022
Lock Repair : ताला ठीक करने घर बुलाया और कर डाली यह वारदात
Lock Repair : ताला ठीक करने घर बुलाया और कर डाली यह वारदात

जोधपुर।
महामंदिर थानान्तर्गत (Police station Mahamandir) खटीकों का बास अलमारी का लॉक सही करवाने के लिए (To get the cupboard lock fixed) दो व्यक्तियों को घर में बुलाना भारी पड़ गया। अलमारी का लॉक सही करने व चाबी बनाने के बहाने दो व्यक्ति अलमारी से एक लाख रुपए चुरा ले गए। (pretext of repair lock of Almirah, 2 men stole one lakh Rupees) दोनों व्यक्तियों का पता नहीं लग सका है।
पुलिस के अनुसार खटीकों का बास निवासी धीरज खींची पुत्र ओमप्रकाश खटीक के मकान में एक अलमारी का लॉक खराब है। मोहल्ले में दो जने लॉक सही करने व चाबी बनाने वाले घूम रहे थे। तब धीरज ने अलमारी का लॉक दुरुस्त करने के लिए दोनों को घर में बुलाया। दोनों अनजान व्यक्ति लाॅक सही करने लगे। इतने में धीरज उनके लिए पानी लाने चला गया। मासूम बालक वहां टीवी देखने में मग्न हो गया। इतने में दोनों ने अलमारी खंगाली और उसमें रखे एक लाख रुपए (one lakh stole from almirah) निकाल लिए। फिर लॉक सही करके दोनों चले गए। आधा पौन घंटे बाद घरवालों ने अलमारी संभाली तो उसमें से एक लाख रुपए गायब थे। उन्होंने चाबी बनाने आए दोनों व्यक्तियों की तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। तब धीरज थाने पहुंचा और चोरी का मामला दर्ज कराया। फिलहाल दोनों व्यक्तियों का पता नहीं लग पाया है।
अब पुलिस वारदातस्थल व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से दोनों व्यक्तियों की पहचान कर सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। अभी तक इनका पता नहीं लग पाया है।

Published on:
23 Apr 2022 05:33 pm