जोधपुर

डेरिया में टिड्डी दल का हमला, फसलों को नुकसान

बालेसर (जोधपुर). बालेसर उपखंड क्षेत्र के डेरिया गांव में टिड्डी दल ने हमला कर खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है।    
less than 1 minute read
Jan 11, 2020
Locust attack in Jodhpur 
डेरिया में टिड्डी दल का हमला, फसलों को नुकसान

बालेसर (जोधपुर). बालेसर उपखंड क्षेत्र के डेरिया गांव में टिड्डी दल ने हमला कर खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 5.30 बजे डेरिया गांव में आसमान में अचानक टिड्डी दल डराने लगा और देखते ही देखते डेरिया गांव के कई खेतों में पड़ाव डाल दिया। खेतों में खड़ी रबी की फसलें टिड्डी दल चौपट करने लगे हैं। टिड्डी दल के अचानक हुए हमले से गांव के किसानों की परेशानी बढ़ गई।

किसान लोहे के डिब्बे एवं थालियां बजाकर टिड्डी दल को उड़ाने में प्रयास कर रहे हैं। लेकिन टिड्ड़ी दल का पड़ाव होने से किसानों की लाखों रुपए की फसलें चौपट होने का अंदेशा है। किसानों ने टीडी नियंत्रण विभाग से छिडक़ाव करने की मांग की है।

चामू. क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिड़वाई, खुडियाला, बस्तवा, डेरिया, चामू, प्रहलादपुरा, राजसागर सहित कई गांवों में शनिवार को बड़ी संख्या में एक बार फिर टिड्डी दल पहुंच गया है। बड़ी संख्या में पहुंचे टिड्डी दल ने किसानों की चिंता बढा दी है। किसान लगातार खेतों में पटाखें छोडकऱ, पीपे, ढोल, थाली बजाकर अपनी उम्मीदों को बचाने की जुगत में लगे हुए है।

Updated on:
11 Jan 2020 11:26 pm
Published on:
11 Jan 2020 11:26 pm