जोधपुर

मंडोर में टिड्डी ने मचाया उत्पात

locust news - स्कूल में शिक्षकों ने बर्तन, ढोल बजाए, पटाखे फोड़े
less than 1 minute read
मंडोर में टिड्डी ने मचाया उत्पात
मंडोर में टिड्डी ने मचाया उत्पात

जोधपुर. रेगिस्तानी टिड्डी ने शुक्रवार को भी जोधपुर शहर में परेशान किए रखा। मण्डोर , डांगियावास, बिसलपुर और आसपास के क्षेत्रों में पेड़-पौधों पर टिड्डी ने डेरा जमा लिया। कई जगह बोए हुए खेत में टिड्डी बैठ गई। मंडोर क्षेत्र में गोकुल जी की प्याऊ के पास स्थित शिवराम नत्थुजी टाक राजकीय विद्यालय के अंदर टिड्डी के झुंड ने प्रवेश किया तब स्कूल की शिक्षिकाओं ने चाय बनाने वाले बर्तन बजाकर उन्हें भगाया। एक शिक्षक ने बच्चों के प्रार्थना में काम आने वाला ढोल बजाकर उन्हें तितर बितर किया। इस पर भी टिड्डी प्रकोप कम नहीं हुआ तो पटाखें फोड़े गए। कई जगह खेत में बैठने से ग्रामीण परेशान हो गए। ग्रामीणों बाजरा, मूंग, मोठ व ज्वार की फसलों को नुकसान पहुंचा है।

जोधपुर में टिड्डी का हॉट स्पॉट बना हुआ है। शुक्रवार को भावी और डांगियावास की तरफ अधिक टिड्डी थी। देचू, पीपाड़, लोहावट में भी टिड्डी थी। एक हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में टिड्डी नियंत्रण किया गया। हवा की दिशा बदलने से शाम होते होते जोधपुर के आसपास की टिड्डी बालेसर की तरफ चली गई। जोधपुर के अलावा बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और शेखावटी के कुछ क्षेत्रों में भी टिड्डी नियंत्रित की गई।

Published on:
17 Jul 2020 07:40 pm