जोधपुर

मौसम प्रतिकूल होने से टिड्डियां हुईं अनियंत्रित, गडरा रोड से एक दल और घुसा

मौसमी परिस्थितियां प्रतिकूल होने से टिड्डी अनियंत्रित हो गई है। नागौर व अजमेर के टिड्डी दल भीलवाड़ा के आसिंद पहुंच गए हैं। शनिवार रात को टिड्डी दल के एक जगह बैठने के बाद टिड्डी चेतावनी संगठन की टीमों ने कंट्रोल ऑपरेशन शुरू किया। उधर शुक्रवार को बाड़मेर से घुसा बड़ा टिड्डी दल शनिवार को बाड़मेर के कई गांवों में वनस्पति को चट करता हुआ जालोर के जसवंतपुरा पहुंच गया है।
less than 1 minute read
locust outbreak in rajasthan
मौसम प्रतिकूल होने से टिड्डियां हुईं अनियंत्रित, गडरा रोड से एक दल और घुसा

जोधपुर. मौसमी परिस्थितियां प्रतिकूल होने से टिड्डी अनियंत्रित हो गई है। नागौर व अजमेर के टिड्डी दल भीलवाड़ा के आसिंद पहुंच गए हैं। शनिवार रात को टिड्डी दल के एक जगह बैठने के बाद टिड्डी चेतावनी संगठन की टीमों ने कंट्रोल ऑपरेशन शुरू किया। उधर शुक्रवार को बाड़मेर से घुसा बड़ा टिड्डी दल शनिवार को बाड़मेर के कई गांवों में वनस्पति को चट करता हुआ जालोर के जसवंतपुरा पहुंच गया है। उसे गुजरात में घुसने से रोकने के लिए ऑपरेशन जारी है।

चिंताजनक बात यह है कि शनिवार को एक और टिड्डी दल बाड़मेर में गडरा रोड से प्रवेश कर गया। पाकिस्तान से लगातार टिड्डी दल आने से भारत परेशान है। पाक की ओर से 34 माउंटेड स्प्रेयर गाडिय़ां और हवाई स्पे्र के बावजूद बड़े टिड्डी दल भारत में घुस रहे हैं जो पाक के दावों की पोल खोल रहा है। पाक के ब्लूचिस्तान और सिंध घाटी से टिड्डी सीधी भारत की ओर आ रही है।

जोधपुर, नागौर में साफ की टिड्डी
जोधपुर के फलोदी, नागौर, जैसलमेर, बीकोनर सहित अन्य हिस्सों में टिड्डी नियंत्रित कर ली गई है। यहां सफलतापूर्वक ऑपरेशन होने से और कोई नया टिड्डी दल नहीं होने से फिलहाल शांति है। जोधपुर-पुष्कर के बीच घूम रहे टिड्डी दल ने भलवाड़ा पहुंचकर जरुर परेशान किए रखा है।

Published on:
17 May 2020 04:53 pm