जोधपुर

RIICO: LOHAVAT — 6 साल पहले भूमि आवंटन, अब विकसित होगा लोहावट औद्योगिक क्षेत्र

- पहले चरण में 29 हेक्टेयर में विकसित होंगी इकाइयां - एग्रो, स्टोन व इंजीनियरिंग इकाइयां लग सकेंगी
2 min read
Feb 06, 2023
RIICO: LOHAVAT -- 6 साल पहले भूमि आवंटन, अब विकसित होगा लोहावट औद्योगिक क्षेत्र
RIICO: LOHAVAT -- 6 साल पहले भूमि आवंटन, अब विकसित होगा लोहावट औद्योगिक क्षेत्र

जोधपुर।

देर से ही सही, लेकिन अब जिले के लोहावट औद्योगिक क्षेत्र के विकसित होने की संभावनाएं प्रबल हो गई है। सरकार की ओर से करीब 6 साल पहले 18 नवम्बर 2016 को जोधपुर से करीब 105 किमी दूर लोहावट में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए भूमि का आवंटन किया था। अब रीको की ओर से औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए कदम बढ़ाते हुए 50 प्लाॅट्स का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए 3 फरवरी को प्रथम चरण में 50 प्लॉट्स की लॉटरी निकाली गई।

उल्लेखनीय है कि बजट घोषणा 2021-22 की घोषणा की अनुपालना में यह औद्याेगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 18 दिसम्बर 2021 को किया था। प्रथम चरण में 29.086 भूमि विकसित की जाएगी। जिसमें सड़क- पुलिया का कार्य हो चुका है व विद्युतीकरण का काम जारी है।

----------------

कुल 48.56 हेक्टेयर में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

कृषि बेल्ट होने के कारण यहां की प्रमुख फसलों से संबंधित उद्योग पनपने की संभावनाएं प्रबल हो गई है।औद्योगिक क्षेत्र के मूर्तरूप लेते ही यहां न केवल उद्योग लगेंगे बल्कि हजारों की संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। जोधपुर से करीब 105 किलोमीटर दूर व लोहावट से करीब 3 किमी दूर घोषित औद्योगिक क्षेत्र करीब 48.56 हेक्टेयर में विकसित किया जा रहा है। प्रथम चरण में यहां एग्रो फूड प्रोसेसिंग, स्टोन व स्मॉल इंजीनियरिंग इकाइयां विकसित होने की संभावना है।

---------------

लोहावट औद्योगिक क्षेत्र एक नजर में

- 50 प्लाॅट्स का आवंटन प्रथम चरण में ।- 9 भूखण्ड आरक्षित श्रेणी ।

- 41 भूखण्ड सामान्य श्रेणी ।

- 1182 आवेदन प्राप्त हुए लॉटरी प्रक्रिया के लिए।- 1159 आवेदन लॉटरी के लिए पात्र माने गए।

- 300 बीघा में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र।- 29.086 भूमि हेक्टेयर भूमि पर इकाइयां विकसित की जाएगी पहले चरण में।

--------------------

हाल ही में, लोहावट औद्योगिक क्षेत्र के पहले चरण के भूखण्ड़ों के लिए लाॅटरी निकाली गई थी। 1182 आवेदन प्राप्त हुए थे।

अनूपकुमार सक्सेना, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक

रीको जोधपुर

Updated on:
06 Feb 2023 07:33 pm
Published on:
06 Feb 2023 07:33 pm