जोधपुर

Lok Sabha Election 2024 : अमित शाह और भजनलाल शर्मा आज आएंगे जोधपुर, चुनावी तैयारियों पर करेंगे मंथन

Lok Sabha Election 2024 : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी, राजस्थान विजया राहटकर सोमवार को जोधपुर आएंगे।
less than 1 minute read
Apr 01, 2024
amit_shah_and_bhajanlal_sharma.jpg

Lok Sabha Election 2024 : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी, राजस्थान विजया राहटकर सोमवार को जोधपुर आएंगे। इस दौरान जोधपुर संभाग की क्लस्टर बैठक में शिरकत करेंगे। इससे पहले जोधपुर संभाग की कोर कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर फीडबैक लेंगे।

दो बैठकों में हिस्सा लेंगे शाह
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि जोधपुर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रातानाडा स्थित होटल में भाजपा जोधपुर संभाग की कोर कमेटी की बैठक सुबह 10 बजे होगी। इसमें गृहमंत्री शाह, सीएम शर्मा व राहटकर के साथ जोधपुर, पाली, जालोर-सिरोही व बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कोर कमेटी की बैठक के बाद रातानाड़ा स्थित पोलो ग्राउण्ड में भाजपा जोधपुर संभाग की क्लस्टर बैठक में सभी नेता-कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

बैठक में ये रहेंगे मौजूद
बैठक चुनाव जीतने की रणनीति साझा करेंगे। क्लस्टर बैठक में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा सह-प्रभारी, लोकसभा संयोजक, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, संभाग प्रभारी एवं सह-प्रभारी, संभाग सह-प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, लोकसभा विस्तारक, विधानसभा विस्तारक मौजूद रहेंगे। साथ ही वर्तमान जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रत्याशी 2023, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Published on:
01 Apr 2024 09:31 am