जोधपुर

Lok Sabha Election 2024 Voting Live: शेखावत ने सपरिवार डाला वोट, बोले- राजस्थान में सभी 25 सीटें जीतेगी भाजपा

Lok Sabha Election 2024: मताधिकार का प्रयोग करने के बाद शेखावत ने कहा कि राजस्थान में भाजपा 25 की 25 सीटें जीतकर हैट्रिक लगाएगी।

less than 1 minute read
Apr 26, 2024

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार सुबह 8:15 बजे अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शेखावत सपरिवार रातानाडा के न्यू गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पहुंचे। उनके साथ धर्मपत्नी नोनद कंवर, पुत्रियां सुहासिनी शेखावत और सुरंगमा शेखावत भी थीं। एक आम मतदाता की तरह शेखावत परिवार पंक्ति में खड़ा हुआ और अपनी बारी का इंतजार किया। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद शेखावत ने कहा कि राजस्थान में भाजपा 25 की 25 सीटें जीतकर हैट्रिक लगाएगी। देश में 400 पार सीटें एनडीए की आएंगी, इसमें कोई भी दो राय नहीं है। उन्होंने पिछले 10 साल में मोदी सरकार में हुए विकास कार्यों को जीत का आधार बताया।

आपको बता दें कि राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव-2024 के दूसरे एवं अंतिम चरण में 13 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार सुबह सात बजे शांतिपूर्वक शुरू हो गया। मतदान शुरू होने से पहले मतदान केन्द्रों पर मॉक पोल हुआ और इसके बाद ठीक सात बजे मतदान शुरू कर दिया गया। शुरू में ही मतदान के प्रति लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और मतदाताओं में पहला वोट डालने की होड़ भी दिखी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता के अनुसार मतदान शाम छह बजे तक होगा, जिसमें दो करोड़ 80 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। दूसरे चरण में 13 लोकसभा क्षेत्रों टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़- बारां शामिल हैं, जहां मतदान हो रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर