जोधपुर

राजस्थानी संस्कृति की झलक लिए होगा लोकानुरंजन मेला

राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की ओर से देश के विभिन्न राज्यों से लोक कलाकारों की लोककला पर आधारित महाकुंभ ‘लोकानुरंजन मेला’ 18 से 20 फरवरी तक जयनारायण व्यास टाउन हॉल परिसर में होगा।
less than 1 minute read
Feb 11, 2021
राजस्थानी संस्कृति की झलक लिए होगा लोकानुरंजन मेला
राजस्थानी संस्कृति की झलक लिए होगा लोकानुरंजन मेला

जोधपुर। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की ओर से देश के विभिन्न राज्यों से लोक कलाकारों की लोककला पर आधारित महाकुंभ ‘लोकानुरंजन मेला’ 18 से 20 फरवरी तक जयनारायण व्यास टाउन हॉल परिसर में होगा। अकादमी सचिव एलएन बैरवा ने बताया कि कोविड की पालना के साथ यह मेला प्रतिदिन दो भागों में प्रस्तुत किया जाएगा। प्रथम दिन 18 फरवरी को टाउन हॉल परिसर में शाम 6.30 से 7 बजे तक राजस्थान के विभिन्न जिलों से लोक कलाकार मनोरंजन करेंगे। इस सत्र मे जानकीलाल चाचौड़ा चकरी नृत्य, गोपाल बम्ब नृत्य, धानुक शाहबाद सहरिया नृत्य, शशिबाला लक्ष्मणगढ़ बम्ब नृत्य, राधेश्याम बालोतरा युवा गैर, पाबूसर के गोपालराय डफ नृत्य, बांदीकुई के अकरम का बहरूपिया, जोधपुर के एहसान का सामूहिक शहनाई के साथ ही जोधपुर के गोविन्द मिरासी तीन ढोल बांकिया, उस्मान खान का जादूगर करतब तथा भारतीय लोककला मंडल कठपुतली नृत्य प्रस्तुत करेगी। प्रथम दिन 18 फरवरी को 15 मिनट के विश्राम के बाद जम्मु कश्मीर के इरफान खान साथी रूफ नृत्य, उतराखंड के जोगिन्दरसिंह हब्बी साथी सिरमोरी नृत्य, महाराष्ट्र साथी फाग, पंजाब के अरमिन्दर सिंह गिद्धा, रोहतक प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद 19 और 20 फरवरी को भी कार्यक्रम होंगे।

Published on:
11 Feb 2021 11:02 pm