जोधपुर

मावठ से अन्नदाता के चेहरे पर छाई मुस्कान!

बेलवा (जोधपुर) . पिछले कुछ दिन पहले हुई 'मावठ' बाद क्षेत्र में फसलों को जीवनदान मिला है।
less than 1 minute read
Jan 16, 2020
Mavath : Life to crop
मावठ से अन्नदाता के चेहरे पर छाई मुस्कान!

बेलवा (जोधपुर) . पिछले कुछ दिन पहले हुई 'मावठ' बाद क्षेत्र में मौसम पलट रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश से क्षेत्र में ठंड और बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर बारिश से फसलों को जीवनदान मिला है।

गौरतलब है कि रविवार को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हुई है। मावठ गेहूं व रायड़े की फसलों के लिए वरदान साबित होगी तो वही बारिश के बाद बादल छाये रहने से जीरे की फसल के लिए खराबे की आशंका बनी हुई है।

गेहूं, सरसों की फसलों में बारिश वरदान साबित हो रही है। इससे किसानों के चेहरे पर रौनक दिख रही है। क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से अब धूप खिल रही है। इससे रबी फसलों के उत्पादन में इजाफा होगा।

मावठ के बाद क्षेत्र में लहलहाती गेहूं व सरसों की फसलों में उर्वरक डालते हुए किसानों के चेहरे मुस्कराते नजर आ रहे है। बारिश के बाद खेत-खलिहान हरे-भरे मनभावन लग रहे है। तो दिन में खिल रही धूप सुहानी लग रही है। सुबह व शाम को कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

Updated on:
16 Jan 2020 11:51 am
Published on:
16 Jan 2020 11:51 am